Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to साधित उदाहरण of chapter वृत्त of Class 9 book with complete answers and questions

Class 9MATHS
Chapterवृत्त
ALOK BHARTI PUBLICATIONसाधित उदाहरण
Number Of Questions51
Academic Year2023-24
  1. एक वृत्त की त्रिज्या 17 सेमी है तथा इसकी एक जीवा की लम्बाई 30 सेमी है। इस जीवा की केन्द्र से दुरी ज्ञात करे।


    02:13
    View Solution
  2. PQ एवं RS एक वृत्त जिसका केन्द्र O है, की दो समांतर जीवाएँ है। `PQ=16` सेमी तथा `RS=12` सेमी है। यदि वृत्त की त्रिज्या 10 सेमी हो तो दोनों जीवाओं के बीच की दूरी प्राप्त करे यदि (i) PQ एवं RS वृत्त के केन्द्र O के एक ही ओर स्थित हो। (ii) PQ एवं RS वृत्त के केन्द्र O के विपरीत हो।


    05:17
    View Solution
  3. यदि कोई सरल रेखा l दो संकेन्द्रीत वृत्तों को A, B, C तथा D बिंदुओं को परिच्छेद करती है, तो सिद्ध करे कि AB = CD.


    03:08
    View Solution
  4. दी गई आकृति में `overset(frown)(AB)~=overset(frown)(CD)` सिद्ध करे कि
    `angleA=angleB`


    View Solution
  5. सिद्ध करे कि किसी वृत्त में दो समांतर जीवाओं के मध्य बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा वृत्त के केन्द्र से गुजरती है।


    03:13
    View Solution
  6. दो वृत्त जिनके केन्द्र क्रमशः O एवं O' है, एक-दूसरे को P बिंदु पर काटते है। P बिंदु से होते हुए OO' के समांतर एक रेखा l खींची गई है जो दोनों वृत्तों को क्रमशः C एवं D बिंदुओं पर काटती है। सिद्ध करे कि `CD=2OO'`


    View Solution
  7. यदि किसी वृत्त का व्यास उसकी दो जीवाओं में से प्रत्येक को समद्विभाग करता है तो सिद्ध करे कि वे दोनों जीवाएँ समांतर होगी।


    02:13
    View Solution
  8. दिए गए वृत्त `C(O,r)` में दो समान जीवाएँ AB एवं CD एक-दूसरे को P बिंदु पर लम्बवत काटती है। यदि L और M क्रमशः AB एवं CD के मध्य बिंदु हो तो सिद्ध करे कि OLPM एक वर्ग होगा।


    View Solution
  9. दी गई आकृति में, दो समान जीवाओं AB तथा CD के मध्य बिंदु L क्रमशः M एवं है। यदि वृत्त का केन्द्र O हो तो साबित करे कि

    (i) `angleOLM=angleOML`
    (ii) `angleALM=angleCML`
    (iii) `angleBLM=angleDML`


    View Solution
  10. दो वृत्त जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 10 सेमी एवं 8 सेमी है, एक-दूसरे को P एवं Q बिंदुओं पर काटती है एवं उनकी उभयनिष्ठ जीवा की लम्बाई 12 सेमी है। दोनों वृत्तों के केन्द्रो के बीच की दूरी ज्ञात करे।


    View Solution
  11. एक वृत्त C(O, r) में r = 5 सेमी तथा इसकी दो जीवाएँ AB एवं AC इस प्रकार है कि `AB=AC=6` सेमी है। वृत्त की जीवा BC की लम्बाई ज्ञात करे।


    07:54
    View Solution
  12. एक वृत्त जिसका केन्द्र O है, की दो जीवाएँ AB एवं BC इस प्रकार है कि `angleABO=angleCBO`। सिद्ध करे कि AB = BC


    04:33
    View Solution
  13. सिद्ध करे कि किसी वृत्त की एक जीवा का लम्ब समद्विभाजक उसके संगत चाप को भी समद्विभाजित करता है।


    02:32
    View Solution
  14. दी गई आकृति में, AB तथा AC एक वृत्त जिसका केन्द्र O है, की दो समान जीवाएँ है। यदि `OD_|_AB` एवं `OE_|_AC` हो तो सिद्ध करे कि ADE एक समद्विबाहु त्रिभुज होगा।


    01:51
    View Solution
  15. AB तथा AC एक वृत्त जिसका केन्द्र O तथा त्रिज्या r है, की दो जीवाएँ है। यदि `AB=2AC` तथा केन्द्र O से इन जिवाओं पर डाले गए शीर्षलम्बो की लम्बाई क्रमशः 'a' तथा 'b' हो तो सिद्ध करे कि `4b^(2)=a^(2)+3r^(2)`


    07:16
    View Solution
  16. 20 मीटर त्रिज्या का एक वृत्ताकार पार्क एक कॉलोनी में स्थित है। तीन लड़के अंकुर, सैय्यद तथा डेविड इसकी परिसीमा पर बराबर दूरी पर बैठे है और प्रत्येक के पास एक खिलौना टेलीफोन आपस में बात करने के लिए है। प्रत्येक फोन की डोरी की लम्बाई ज्ञात कीजिए।


    03:42
    View Solution
  17. यदि नीचे दी गई आकृतियों में वृत्त का केन्द्र O हो तो प्रत्येक चित्र में x का मान ज्ञात करे।


    07:17
    View Solution
  18. नीचे दी गई आकृतियों में वृत्त का केन्द्र O है। प्रत्येक दशा में x का मान ज्ञात करे।


    View Solution
  19. किसी वृत्त की एक जीवा वृत्त की त्रिज्या के बराबर है। जीवा द्वारा लघु चाप के किसी बिन्दु पर अंतरित कोण तथा दीर्घचाप के किसी बिन्दु पर भी अंतरित कोण ज्ञात कीजिए।


    04:08
    View Solution
  20. दी गई आकृति में बिन्दु वृत्त का केन्द्र है। सिद्ध करे कि
    `anglex+angley=anglez`


    View Solution
  21. दी गई आकृति में वृत्त का केन्द्र O है। इसकी दो जीवाएँ AB तथा CD, एक-दूसरे को वृत्त के अभ्यंतर में E बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध करे कि

    `angleAOC+angleBOD=2angleAEC`


    04:49
    View Solution
  22. एक वृत्त जिसका केन्द्र O है, के लघुचाप `overset(frown)(AB)` पर एक बिन्दु C है। यदि `angleACB=x^(@)` एवं `angleAOB=y^(@)` हो तो y को x के रूप में व्यक्त करे। फिर यदि ACBO एक समांतर चतुर्भुज हो तो x का मान ज्ञात करे।


    03:13
    View Solution
  23. सिद्ध करे कि किसी समपंचभुज के कोई चार शीर्ष बिन्दु चक्रीय होते है।


    02:36
    View Solution
  24. दी गई आकृति में AOB वृत्त C(O,r) का व्यास है तथा जीवा CD = त्रिज्या OC है। जब AC एवं BD को बढ़ाया जाता है, तो वे एक-दूसरे से P बिन्दु पर मिलते है। सिद्ध करे कि
    `angleAPB=60^(@)`


    05:54
    View Solution
  25. किसी वृत्त के दो व्यास एक-दूसरे को समकोण पर प्रतिच्छेद करते है। सिद्ध करे कि इन दोनों व्यासो के नियत बिंदुओं को मिलाने से एक वर्ग बनता है।


    05:12
    View Solution
  26. किसी वृत्त C(O, r) का व्यास AB, उसी वृत्त की एक जीवा PQ को समद्विभाग करता है तथा `AQ||PB` हो तो सिद्ध करे कि PQ भी वृत्त का व्यास होगा।


    04:52
    View Solution
  27. दी गई आकृति में AB वृत्त का व्यास है तथा O इसका केन्द्र है। इसकी दो जीवाएँ AC एवं BD एक-दूसरे से E बिन्दु पर मिलती है एवं `angleCOD=40^(@)` है तो `angleCED` का मान ज्ञात करे।


    View Solution
  28. दी गई आकृति में O एवं O' उन दो वृत्तों के केन्द्र है जो एक-दूसरे को B एवं C बिन्दु पर प्रतिच्छेद करते है तथा ACD एक सरल रेखा है। यदि `angleAOB=140^(@)` हो तो 'x' का मान ज्ञात करे।


    View Solution
  29. दी गई आकृति में AB वृत्त का व्यास तथा इसका केन्द्र बिन्दु O है। `BE_|_PQ` एवं `AD_|_PQ` है। सिद्ध करे कि
    `BE=CD`


    View Solution
  30. दी गई आकृति में AB वृत्त का व्यास तथा O इसका केन्द्र है। फिर `CD_|_AB` जो AB को E बिन्दु पर काटता है। p, q एवं r का मान x के पदों में ज्ञात करे।


    View Solution
  31. दी गई आकृति में AB उस वृत्त का व्यास है, जिसका केन्द्र O है तथा AO को व्यास मानकर एक दूसरा वृत्त खींचा गया है। वृत्त C(O, r) की जीवा AD, वृत्त C(O', r') को C बिन्दु पर परिच्छेद करती है। सिद्ध करे कि BD = 2OC.


    View Solution
  32. किसी चक्रीय चतुर्भुज का एक कोण अपने सम्मुख कोण का `(2)/(3)` गुना है। इन कोणो का मान ज्ञात करे।


    01:48
    View Solution
  33. दी गई आकृति में x तथा y का मान ज्ञात करे।
    `angleA=(x+10),angleB=(4y-4)`,
    `angleC=(5y+5),angleD=(2x+4)`


    02:31
    View Solution
  34. दी गई आकृति में केन्द्र बिन्दु O वाले एक वृत्त पर तीन बिन्दु A, B और C इस प्रकार है कि `angleBOC=30^(@)` तथा `angleAOB=60^(@)` है। यदि चाप ABC के अतिरिक्त वृत्त पर एक बिन्दु है तो `angleADC` का मान ज्ञात करे।


    02:44
    View Solution
  35. बगल की आकृति में दिए गए वृत्त पर A, B, C एवं D चार बिन्दु है। AC और BD एक बिन्दु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते है कि `angleBEC=130^(@)` तथा `angleECD=20^(@)` है। `angleBAC` का मान ज्ञात करें।


    03:03
    View Solution
  36. ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण एक-दूसरे को बिन्दु E पर प्रतिच्छेद करते है। यदि `angleDBC=70^(@)` और `angleBAC=30^(@)` हो तो `angleBCD` ज्ञात करें। पुनः यदि `AB=BC` हो तो `angleECD` ज्ञात करें।


    02:56
    View Solution
  37. यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीर्षो से जानेवाले वृत्त के व्यास हो, तो सिद्ध करें कि वह एक आयत होगा।


    02:45
    View Solution
  38. यदि किसी समलम्ब चतुर्भुज की समांतर भुजाएँ बराबर है। तो सिद्ध कीजिए कि वह चक्रीय चतुर्भुज है।


    01:30
    View Solution
  39. सिद्ध करें कि चक्रीय समांतर चतुर्भुज एक आयत होता है।


    02:03
    View Solution
  40. ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। A, B एवं C से होकर जानेवाला वृत्त (यदि आवश्यक हो तो बढ़ाकर) CD को E बिन्दु पर प्रतिच्छेद करता है। सिद्ध कीजिए कि `AE=AD` है।


    03:00
    View Solution
  41. AC और BD एक वृत्त की जीवाएँ है जो परस्पर E बिन्दु पर एक-दूसरे को समद्विभाजित करती है। सिद्ध कीजिए (i) AC एवं BD व्यास है, (ii) ABCD एक आयत है।


    03:39
    View Solution
  42. सिद्ध करें कि चक्रीय चतुर्भुज के कोणो के समद्विभाजको से बना चतुर्भुज भी चक्रीय चतुर्भुज होता है।


    04:56
    View Solution
  43. सिद्ध करें कि किसी चक्रीय चतुर्भुज के बाह्य वृत्तखंडो में बने चारो कोणो का योगफल 6 समकोण के बराबर होता है।


    View Solution
  44. `DeltaABC` की समान भुजाओं AB एवं AC पर दो बिन्दु D एवं E इस प्रकार है कि `AD=AE`। सिद्ध करें कि चारो बिन्दु B, C, E एवं D चक्रीय होंगे।


    04:39
    View Solution
  45. दी गई आकृति में `AB=AC` और `AD=AE` है। सिद्ध करें कि DEFG एक चक्रीय चतुर्भुज है।


    View Solution
  46. किसी चक्रीय चतुर्भुज ABCD के सम्मुख कोणो `angleA` एवं `angleC` के समद्विभाजक वृत्त को क्रमशः बिन्दु E एवं F बिन्दु पर परिच्छेद करते है। सिद्ध करें कि EF वृत्त का व्यास होगा।


    View Solution
  47. सिद्ध करें किसी त्रिभुज के तीनो शीर्षलम्ब एक बिन्दुगामी होते है।


    View Solution
  48. बगल की आकृति में `angleA=60^(@),angleABC=80^(@)` है तो `angleDPC` एवं `angleBQC` का मान ज्ञात करें।


    03:19
    View Solution
  49. दी गई आकृति में दो वृत्त एक-दूसरे को A एवं B बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करते है। छोटे वृत्त का केन्द्र, O बिन्दु बड़े वृत्त के परिधि पर स्थित है। यदि PAC तथा PBD दो सरल रेखाएं है तो
    (i) `angleAOB` (ii) `angleACB`
    (iii) `angleADB` का मान ज्ञात करें।


    View Solution
  50. किसी समद्विबाहु `DeltaABC` में `AB=AC` है। B एवं C बिंदुओं से गुजरता हुआ एक वृत्त, भुजा AB एवं AC को क्रमशः D एवं E बिंदुओं पर काटता है। सिद्ध करें कि `DE||BC`.


    03:14
    View Solution
  51. किसी चक्रीय चतुर्भुज ABCD के विकर्ण एक-दूसरे को P बिन्दु पर लम्बवत प्रतिच्छेद करते है। सिद्ध करें कि P बिन्दु से होकर जानेवाली रेखा जो चक्रीय चतुर्भुज ABCD की एक भुजा को समद्विभाग करती है, पीछे की ओर बढ़ाने पर सम्मुख भुजा पर लम्ब होगी।


    View Solution

साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter वृत्त of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 9

All Exercises from ALOK BHARTI PUBLICATION Class 9 MATHS वृत्त