| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | गैसों का अणुगति सिद्धान्त |
| ARIHANT HINDI | प्रश्नावली (स्तर 2 (विगत वर्षो के प्रश्न )) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
कथन I : ताप का प्रतिरोध से सम्बन्ध सामान्यत: `R= R_0(1+Delta t)` द्वारा दर्शाया जाता है। तार के ताप को `27^@C` से बढ़ाकर `227^@C` करने पर प्रतिरोध `100 Omega ` से `150Omega ` हो जाता है। अतः तार का रेखीय प्रसार गुणांक `alpha = 2.5xx10^(-3)""^@C^(-1)` प्रति डिग्री सेल्सियस है।
कथन II: `R= R_0 (1+ alpha Delta t)` केवल ताप के मान में छोटे से परिवर्तन `Delta R (R - R_0) lt lt R_0` के लिए ही मान्य है।
यदि एकपरमाणुक गैस `(gamma = 5/3)` के एक मोल को द्विपरमाणुक गैस `(gamma = 7/5)` के एक मोल के साथ मिलाने पर मिश्रण के लिए Y का मान कितना होगा?
एक द्विपरमाणुक गैस के 1 किग्रा द्रव्यमान का दाब `8 xx 10^4 "न्यूटन/मी"^2` है। गैस का घनत्व `4 kg // m^3` है। गति के कारण गैस की तापीय ऊर्जा कितनी होगी?
6 अणुओं के वेग क्रमश: 2, 5, 3, 6,3 व 5 मात्रक हैं। वर्ग-माध्य मूल वेग कितना होगा?
एक ऊष्मारोधी बॉक्स को ऊष्मारोधी विभाजक द्वारा दो कक्षों में विभाजित किया जाता है। एक कक्ष में भरी गैस का आयतन `V_1` दाब `p_1` तथा `T_1` है जबकि दूसरे कक्ष में भरी आदर्श गैस का आयतन `V_2` दाब `p_2` व ताप `T_2` है। यदि गैस पर कोई कार्य किये बिना ही विभाजक को हटा दिया जाए तो बॉक्स में भरी गैस का परिणामी ताप कितना होगा?
किसी द्रव के ताप में वृद्धि करने पर
आदर्श गैस क्या है?
एक पिण्ड का ताप 5 सेकण्ड में `50^@C` से घटकर `49^@C` हो जाता है। यदि यह न्यूटन के शीतलन नियम का पालन करता है तथा परिवेश का ताप `30^@C` हो तो पिण्ड के ताप को `40^@C` से `39^@C` होने में कितना समय लगेगा?
समान मोटाई के दो अलग-अलग तत्वों को मिलाकर एक स्लैब बनायी जाती है। यदि दोनों तत्वों की ऊष्मीय चालकताएँ क्रमश: `K_1, K_2` हों तो स्लैब की तुल्य ऊष्मीय चालकता कितनी होगी?
आदर्श गैस से भरे दो अलग-अलग बॉक्स को एक मेज पर रखा जाता है। बॉक्स A में नाइट्रोजन गैस का 1 मोल, `T_0` ताप पर भरा है जबकि बॉक्स B में हीलियम गैस का 1 मोल, ताप `7/3T_0` पर भरा है। दोनों बॉक्स को एक-दूसरे के तापीय सम्पर्क में रखा जाता है। तथा दोनों में ऊष्मा तब तक प्रवाहित होती है जब तक कि दोनों का परिणामी ताप समान न हो जाएँ। यदि गैसों का परिणमी ताप `T_f` है, तो
आदर्श गैस के 1 मोल के लिए `(p V)/(T)` का मान कितना होगा?
धातु के एक गोले के ताप में `40^@C` की वृद्धि करने पर इसमें 0.24% की वृद्धि हो जाती है। धातु का रेखीय प्रसार गुणांक कितना होगा? .
दो पदार्थों जिनके ऊष्मा चालकता गुणांक K तथा 2K तथा मोटाई क्रमशः x तथा 4x है, को जोड़कर एक संयुक्त पटिका बनायी गयी है, जिसके दो बाहा पृष्ठों के ताप, क्रमश: `T_(1)" तथा "T_(2) (T_(2) gt T_(1))` है। स्थायी अवस्था में इस पदिटका से प्रवाहित ऊष्मा की दर `((A(T_(2)-T_(1))K)/(x))f" है."`
जिसमे f का मान है

गैसों के अणुगति सिद्धान्त के आधार पर, गैस के 1 मोल की औसत गतिज ऊर्जा प्रति स्वातन्त्रय कोटि कितनी होगी?
तापीय विकिरण किस क्षेत्र से निकलने वाली विद्युतचुम्बकीय तरंगें हैं?
एक आदर्श गैस के ताप को नियत रखते हुए दाब में वृद्धि की जाती है। अणुओं की गतिज ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
दो गुब्बारों को क्रमश: शुद्ध हीलियम गैस व वायु से भरा जाता है। यदि दोनों गुब्बारों का दाब व ताप समान हैं तो प्रति इकाई आयतन में अणुओं की संख्या
आइस क्यूबस (ice-cubes) बनाने पर जल की एन्ट्रॉपी (entropy) का मान
एक ताप युग्म के लिए सामान्य ताप पर तापविद्युत ऊर्जा कितनी होगी?
एक काले पिण्ड की अधिकतम तरंगदैर्ध्य `lamda_m` ताप 2000 केल्विन पर है। 3000 केल्विन पर संगत तरंगदैर्ध्य कितनी होगी?
एक पिण्ड जिसका क्षेत्रफल A ताप T व उत्सर्जकता e= 0.6 है, को एक गोलाकार काले पिण्ड के अन्दर रखा जाता है। प्रति सेकण्ड उत्सर्जित अधिकतम ऊर्जा कितनी होगी?
1 ग्राम जल का ताप `1^@C` बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को 1 कैलोरी कहा जाता है। इसको निम्न में से किस विकल्प के लिए परिभाषित किया जा सकता है?
निम्न में से किन प्रक्रमों में संवहन नहीं होता है?
चित्र में `r_1`व `r_2` त्रिज्या के दो संकेन्द्रित गोले दर्शाये गए हैं जिनके ताप क्रमश: `T_1` व `T_2` हैं। दोनों गोलों के बीच प्रवाहित ऊष्मा की दर किसके अनुक्रमानुपाती है?
बीकर में भरे द्रव का समय t है पर ताप `theta (t)` व परिवेश का ताप `theta_0` है। न्यूटन के शीतलन नियमानुसार `log_e (theta - theta_0)` व t का सही आरेख कौन-सा होगा?
समान क्षेत्रफल वाली तीन बड़ी प्लेटों को एक-दूसरे के पास समान्तर रखा जाता है। तीन प्लेटों की ऊष्मीय चालकताएँ उच्च हैं तथा तीनों आदर्श काले तल की भाँति हैं पहली तथा तीसरी प्लेटों के ताप 2T व 3T हैं। स्थायी अवस्था में बीच की (दूसरी) प्लेट का ताप कितना होगा?
धातु की एक लम्बी छड़ में स्थायी अवस्था में एक सिरे से दूसरे सिरे में ऊष्मा प्रवाहित होती है। निम्न में से कौन-सा आरेख ताप `theta `का लम्बाई x के साथ परिवर्तन दर्शाता है?
यदि सूर्य को R त्रिज्या का एक गोलाकार पिण्ड मान लिया जाए जिसका ताप T केल्विन है तो सूर्य से दूरी पर पृथ्वी पर कितनी ऊर्जा प्राप्त होगी?
तीन आदर्श गैसों, जिनके ताप `T_1,T_2` व `T_3` हैं, को मिलाया जाता है। तीनों गैसों के अणुओं का द्रव्यमान क्रमश: `m_1,m_2` व `m_3` तथा अणुओं की संख्या क्रमश: `n_1 , n_2 ` व `n_3` हैं। यदि ऊष्मा का कोई ह्रास नहीं होता है तो मिश्रण का परिणामी ताप कितना होगा?
धातु के एक टुकड़े को `theta` ताप तक गर्म करके, `theta_0` ताप वाले कमरे में ठण्डा होने के लिए छोड़ दिया जाता है तो धातु के ताप T व समय t का सही आरेख कौन-सा है?
प्रश्नावली (स्तर 2 (विगत वर्षो के प्रश्न )) questions and complete solutions for chapter गैसों का अणुगति सिद्धान्त of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12