| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | गति के नियम एवं घर्षण |
| ARIHANT HINDI | साधित उदाहरण |
| Number Of Questions | 12 |
| Academic Year | 2023-24 |
10 किग्रा का एक पिण्ड विराम अवस्था से 3 मी की ऊँचाई से बालू के ढेर पर गिरता है तथा उसमें 30 सेमी घुसकर रुक जाता है। बालू द्वारा पिण्ड पर आरोपित औसत घर्षण बल की गणना कीजिए। (g = 10 मी `"से"^(-2)`)
एक रॉकेट का द्रव्यमान `1.0xx 10^3` किग्रा है। उससे निकलने वाली गैसों का वेग `1000 "मी से"^(-1)` है। ईंधन किस दर से जलाया जाये कि रॉकेट ऊपर की ओर त्वरित गति करे?
350 किग्रा का एक गोला `40 xx 10^3` किग्रा की तोप से 600 मी `से^(-1)` के वेग से छोड़ा जाता है तथा तोप को पीछे की गति करने से रोकने के लिए `2.0 xx 10^5` न्यूटन बल लगाया जाता है। यदि यह बल न लगाया जाता तो गोला छोड़ने पर तोप कितना पीछे हटकर रुक जायेगी?
दो पिण्ड P तथा Q जिनके द्रव्यमान क्रमशः `m_1` व `m_2` हैं। ` (m_1 gt m_2)` समान ऊँचाई से नीचे गिराये जाते हैं। प्रत्येक पिण्ड के लिए वायु का घर्षण बल समान है, तो पृथ्वी पर कौन-सा पिण्ड पहले पहुँचेगा?
चित्रानुसार 2 किग्रा और 4 किग्रा द्रव्यमान की दो वस्तुएँ एक डोरी से बँधी हैं । डोरी एक घर्षणरहित घिरनी से गुजराती है । निकाय का त्वरण एवं डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए ।

20 ग्राम की एक गोली 1.0 किग्रा की प्लेट को भेदकर, 2.98 किग्रा की दूसरी प्लेट के भीतर जाकर धँस जाती है, दोनों प्लेटें, जो पहले स्थिर थीं, समान वेगों से गतिशील हो जाती हैं। बताइये जब गोली दोनों प्लेटों के बीच जा रही होती है, तब वह अपने प्रारम्भिक वेग का कितने प्रतिशत वेग खो चुकी है?
एक वस्तु का द्रव्यमान 1.6 किग्रा है, यह वस्तु खुरदरे तल पर फिसलती है। यदि घर्षण बल 12.0 न्यूटन हो, तो :
सम्पर्क बल का क्या मान है? (g = 10 मी से`"^(-2)` )
एक लकड़ी का गुटका अवनत तल पर रखा है । तल को धीरे धीरे ऊपर उठाया जाता है, जिससे कोण `theta` का मान बढ़ता जाता है। यदि
(a) `theta = 30^@` पर लकड़ी का गुटका चलने लगे तो स्थैतिक घर्षण गुणांक का मान क्या होगा ?
(b) यदि कोण `theta = 15^@` कर दिया जाता है और लकड़ी का बक्सा समान चाल से नीचे फिसलता रहता है तो गतिज घर्षण गुणांक का मान क्या है?
यदि उपरोक्त प्रश्न में गुटका ऊपर की ओर `g/4` त्वरण से ले जाया जाये तो कितने बल की आवश्यकता होगी?
चित्र में प्रदर्शित डोरियों में तनाव `T_1` तथा `T_2` के मान ज्ञात कीजिए।
200 किग्रा द्रव्यमान का एक ब्लॉक घर्षणहीन चिकनी सतह पर, घर्षणहीन (घिरनी + रस्सी) निकाय की सहायता से चित्र (a) के अनुसार गतिमान किया गया है। ब्लॉक में `1 "मी से"^(-2)` का त्वरण उत्पन्न करने के लिए उस पर कितना क्षैतिज बल लगाया जाना चाहिए?
द्रव्यमान m=5 किग्रा तथा M = 10 किग्रा के दो ब्लॉक घिरनी B के ऊपर से गुजरती डोरी से चित्रानुसार बंधे हैं एक दूसरी डोरी घिरनी B के मध्य से फर्श तक एक अन्य घिरनी A के ऊपर से होकर जाती है। घिरनी A के मध्य में बल इ ऊपर की ओर लगाया जाता है। दोनों घिरनी द्रव्यमानहीन हैं। दोनों ब्लॉकों m तथा M के त्वरण ज्ञात कीजिए यदि F है
(a)100 न्यूटन , (b) 300 न्यूटन , (c) 500 न्यूटन `(g = 10 "मी से"^(-2) )`
साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter गति के नियम एवं घर्षण of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12