Complete Solutions to उदाहरण of chapter प्रक्षेप्य गति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रक्षेप्य गति
ARIHANT HINDIउदाहरण
Number Of Questions12
Academic Year2023-24
  1. एक पिण्ड क्षैतिज से `45^@` के कोण पर `10` मी से`"^(-1)` के वेग से प्रक्षेपित किया जाता है तो पृथ्वी तल से 2 मी की ऊंचाई पर पिण्ड के वेग तथा गति की दिशा ज्ञात करो। (g = 10 मी से`"^(-2)` )


    View Solution
  2. प्रक्षेपण के दो सेकण्ड पश्चात् प्रक्षेप्य क्षैतिज से `30^@` के कोण पर गति कर रहा है। इसके एक सेकण्ड पश्चात् प्रक्षेप्य क्षैतिज दिशा में चल रहा है। प्रक्षेप्य का प्रक्षेपण वेग तथा प्रक्षेपण कोण ज्ञात कीजिये।


    View Solution
  3. एक पत्थर ऊर्ध्वाधर ऊपर u वेग से फेंकने पर अधिकतम ऊँचाई h प्राप्त करता है। यदि वही पत्थर क्षैतिज से `60^@` के कोण पर फेंकने पर अधिकतम ऊँचाई H प्राप्त करता है तो `h//H` का मान ज्ञात कीजिये।


    View Solution
  4. एक तोप से 500 मी की क्षैतिज दूरी पर गोला फेंकना है। यदि तोप से `100 "मी से"^(-1)` के वेग से गोला फेंका जाता है तो गोले का प्रक्षेपण कोण कितना होगा ? `(g = 10 "मी से"^(-2))` दिया है, R = 500 मी, `u= 100 "मी से"^(-1)`, `alpha`=?


    View Solution
  5. एक लड़का अधिकतम ऊँचाई 10 मी तक एक पत्थर को फेंक सकता है। उसी पत्थर को लड़के द्वारा फेंकने पर प्राप्त अधिकतम क्षैतिज परास ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  6. m द्रव्यमान के एक पत्थर को क्षैतिज से `30^@` के कोण पर v वेग से फेंका जाता है। जब पत्थर अधिकतम ऊँचाई पर है, तब प्रक्षेपण बिन्दु के सापेक्ष उसके कोणीय संवेग का परिमाण ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  7. एक प्रक्षेप्य को 20 मीटर ऊँची मीनार से 400 मी./से. की चाल से क्षैतिज दिशा में छोड़ा जाता है। प्रक्षेप्य पृथ्वी पर मीनार से कितनी दूरी पर गिरेगा? `(g = 10 m//s^2)`


    View Solution
  8. एक पत्थर का टुकड़ा h ऊँचाई की मीनार की चोटी से `sqrt(2gh)` वेग से क्षैतिज दिशा में फेंका जाता है। टुकड़ा भूमि पर मीनार के आधार से कितनी दूरी पर तथा किस वेग से टकरायेगा? यदि h = 50 मी हो तो उपरोक्त मान ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  9. क्षैतिज से `alpha` कोण पर झुके नत समतल पर कोई कण फेंका जाता है। समान प्रक्षेपण वेग के लिए समतल पर नीचे की ओर महत्तम परास और ऊपर की ओर महत्तम परास का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  10. दो वस्तुएँ `alpha` कोण पर झुके एक तल पर एक बिन्दु से ऊपर की ओर (तल के अनुदिश) इस प्रकार फेंकी जाती हैं कि वे समान बिन्दु पर एक साथ टकरायें। यदि पहली वस्तु क्षैतिज से `theta` कोण पर फेंकी जाती है तो उनके उड्डयन कालों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  11. कोई लड़ाकू विमान 12250 मी की ऊँचाई पर 800 किमी `"घण्टा"^(-1)` के वेग से क्षैतिज दिशा में उड़ते हुए भूमि पर किसी स्थान पर शत्रु के भण्डार को नष्ट करना चाहे तो उस स्थान से कितनी क्षैतिज दूरी पहले बम गिराना चाहिए। उस स्थान तक पहुँचने में कितना समय लगेगा?


    View Solution
  12. 2 मी त्रिज्या के क्षैतिज वृत्त पर 2 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड एकसमान वेग से घुमाया जा रहा है। यदि पिण्ड 2 सेकण्ड में 7 चक्कर पूरे करता है, तो अभिकेन्द्र त्वरण एवं अभिकेन्द्र बल ज्ञात कीजिए । `(pi=22/7)`


    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter प्रक्षेप्य गति of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12