Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to बहुविकल्पीय प्रश्न of chapter घर्षण of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterघर्षण
NAVBODH PARIKSHA SAARबहुविकल्पीय प्रश्न
Number Of Questions30
Academic Year2023-24
  1. 2 किग्रा द्रव्यमान का संगमरमर का एक गुटका बर्फ पर रखा है | जब इसे 6 मी/से का वेग प्रदान किया जाता है, तो वह 10 सेकण्ड में घर्षण के कारण रुक जाता है | घर्षण गुणांक का मान है -


    03:33
    View Solution
  2. किसी दीवार के विरुद्ध एक गुटके को स्थिर बनाये रखने के लिए 10 न्यूटन के क्षैतिज बल की आवश्यकता होती है | यदि दीवार और गुटके के मध्य घर्षण गुणांक 0.2 हो , तो गुटके का भार होगा -


    01:46
    View Solution
  3. क्षैतिज से `30^(@)` के कोण पर झुके एक खुरदुरे नत समतल पर एक गुटका विराम अवस्था में है | तल और गुटके के मध्य स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.8 है | यदि गुटके पर लग रहा घर्षण बल 10 न्यूटन हो तो गुटके का द्रव्यमान (किग्रा में) होगा (g = 10 मी/से`"^(2)) `


    04:06
    View Solution
  4. एक कार क्षैतिज सड़क पर 100 मी/से की चाल से चल रही है | कितनी दूरी चलने के बाद कार को रोका जा सकता है `(mu_(k)=0.5)-`


    05:39
    View Solution
  5. 50 किग्रा द्रव्यमान का एक पिंड क्षैतिज तल पर 1 मीटर तक फिसलता है | यदि पृष्ठों के मध्य घर्षण गुणांक 0.2 हो, तो घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य होगी -


    02:41
    View Solution
  6. m द्रव्यमान की एक गाड़ी क्षैतिज सड़क पर संवेग P से गति कर रही है | यदि टायर और सड़क के बीच घर्षण गुणांक `mu` हो, तो विराम अवस्था में आने से पूर्व तय हो गई दूरी होगी -


    06:28
    View Solution
  7. किसी ट्रक के क्षैतिज तल `(mu=0.6)` पर 1 किग्रा का एक गुटका रखा गया है | यदि ट्रक `"5 मी/से"^(2)` की दर से त्वरित हो रही हो, तो गुटके पर घर्षण बल होगा -


    03:49
    View Solution
  8. 10 किग्रा का एक पिंड एक खुरदुरे पृष्ठ पर रखा है जिसका घर्षण गुणांक 0.5 है | यदि इस पर 100 न्यूटन का क्षैतिज बल आरोपित कर दिया जाये तो पिंड का त्वरण होगा `( g =10" मी/से"^(2))`


    03:16
    View Solution
  9. चित्र में दर्शाये अनुसार 2 किग्रा द्रव्यमान के ब्लॉक A तथा मेज के बीच स्थैतिक-घर्षण गुणांक 0.2 है | ब्लॉक B का अधिकतम द्रव्यमान क्या हो कि दोनों ब्लॉक गति न करे ? रस्सी तथा घिरनी चिकनी तथा भारहीन हैं (g = 10 मी/से`"^(2)`)


    02:40
    View Solution
  10. एक ब्लॉक B को एक क्षैतिज तल पर आरंभिक वेग v से क्षण भर के लिए धकेला जाता है | यदि B और तल के बीच सर्पिल घर्षण गुणांक `mu` हो, तो ब्लॉक कितने समय के पश्चात विराम अवस्था को प्राप्त करेगा -


    04:58
    View Solution
  11. चित्र में दर्शाए अनुसार m द्रव्यमान का एक गुटका गाड़ी C के संपर्क में है | गुटका और गाड़ी के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu` है | गाड़ी का वह त्वरण `alpha` जो गुटके को गिराने से रोक सके -


    03:11
    View Solution
  12. कोण `theta` पर झुके नत समतल का आधा भाग चिकना तथा नीचे का आधा भाग रुक्ष है | एक वस्तु इस नत समतल में फिसलना प्रारंभ करती है तथा नीचे आकर रुक जाती है | तब नीचे के आधे भाग तथा वस्तु के बीच घर्षण गुणांक होगा -


    05:22
    View Solution
  13. यहाँ दर्शाए गए निकाय में तीन पिंड `m_(1),m_(2)` तथा `m_(3)` एक रस्सी से जुड़े हैं | रस्सी एक घिरनी P से होकर गुजराती हैं | `m_(1)` मुक्त रूप से लटका हैं | `m_(2)` व `m_(3)` एक रुक्ष क्षैतिज मेज पर ( घर्षण गुणांक `mu`) हैं | घिरनी घर्षण रहित तथा उसका द्रव्यमान शून्य हैं | यदि `m_(1)=m_(2)=m_(3)=m` हैं , तो `m_(1)` पर नीचे की ओर त्वरण होगा -


    View Solution
  14. किसी तख्ते के एक सिरे पर एक बॉक्स रखा हैं | तख्ते के इस सिरे को धीरे - धीरे ऊपर उठाया जाता हैं | तख्ते के क्षैतिज से `30^(@)` कोण बनाने पर बॉक्स नीचे की ओर फिसलना प्रारंभ करता हैं और 4 सेकंड में 4 मीटर की दूरी तय कर लेता हैं | बॉक्स और तख्ते के बीच स्थैतिक और गतिक घर्षण गुणांकों के मान क्रमशः होंगे -


    06:58
    View Solution
  15. किसी कण का वेग `v=At+Bt^(2)` जहाँ A और B नियतांक हैं | कण द्वारा 1 सेकंड और 2 सेकंड के बीच चली गई दूरी होगी -


    02:39
    View Solution
  16. दो गुटकों A और B के द्रव्यमान क्रमशः 3m तथा m हैं | ये आपस में एक द्रव्यमानहीन अवितान्य डोरी से जुड़े हैं | इस पूरे निकाय को चित्र में दर्शाए अनुसार एक द्रव्यमान रहित स्प्रिंग, द्वारा लटकाया गया हैं | डोरी को काट देने के तुरंत पश्चात A और B के त्वरण के परिमाण क्रमशः होंगे -


    03:48
    View Solution
  17. आनत कोण `theta` के किसी चिकने आनत वेज (Inclined wedge) ABC पर m द्रव्यमान का कोई गुटका चित्रानुसार स्थित हैं | इस वेज को दायीं ओर कोई त्वरण `alpha` दिया जाता हैं | गुटके को वेज पर स्थिर रखने के लिए `alpha` और `theta` के बीच संबंध होगा -


    02:55
    View Solution
  18. एक खुरदुरे आनत तल ( घर्षण गुणांक `mu`) पर ऊपर की ओर धक्का देकर एक वस्तु को गतिशील करने में न्यूनतम बल `F_(1)` की आवश्यकता होती हैं तथा नीचे की ओर फिसलने से रोकने के लिए न्यूनतम बल `F_(2)` की आवश्यकता होती हैं | यदि आनत तल का क्षैतिज से झुकाव इतना हो कि `tan theta=2mu,` तब अनुपात `(F_(1))/(F_(2))` में हैं -


    04:47
    View Solution
  19. एक पृष्ठ पर द्रव्यमान m का एक गुटका रखा हैं पृष्ठ का ऊर्ध्वाधर अनुप्रस्थ काट सूत्र `y=(x^(3))/(6)` द्वारा दिया जाता हैं | यदि घर्षण गुणांक 0.5 हैं , तो गुटका को बिना फिसले रखी जा सकने वाली जमीन से ऊपर अधिकतम ऊँचाई हैं -


    04:06
    View Solution
  20. चित्र में A और B दो गुटके प्रदर्शित किए fa गए हैं जिनके भार क्रमश : 20 न्यूटन तथा 100 न्यूटन हैं | इन्हें एक बल F द्वारा किसी दीवार पर दबाया जा रहा हैं | यदि A और B के बीच घर्षण गुणांक 0.1 तथा B और दीवार के बीच घर्षण गुणांक 0.15 हो, तो दीवार द्वारा गुटके b पर लगा घर्षण बल होगा -


    04:14
    View Solution
  21. `m_(1) = 5` किग्रा तथा `m_(2) = 10 ` किग्रा के गतिशील दो द्रव्यमान अवितान्य रस्सी द्वारा एक घर्षण रहित घिरनी की सहायता से चित्रानुसार संयोजित हैं | यदि क्षैतिज पृष्ठ का घर्षण गुणांक 0.15 हो तो गति रोकने के लिए `m_(2)` पर रखे द्रव्यमान m का न्यूनतम मान क्या होगा -


    04:49
    View Solution
  22. चित्र में 10 न्यूटन भार का एक गुटका क्षैतिज सतह पर रखा हुआ हैं | सतह तथा गुटके के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक `(mu_(s))` का मान 0.4 हैं | एक बार सरकने के पश्चात 3.5 न्यूटन का बल इसे स्थिर गति में रख सकता हैं | इस गुटके पर यदि 3 न्यूटन का क्षैतिज बल लगाया जाए तो यह -


    02:04
    View Solution
  23. दो गुटकों A तथा B को चित्र के अनुसार व्यवस्थित किया गया हैं | घिरनी घर्षण रहित हैं | गुटके A का द्रव्यमान 10 किग्रा हैं | गुटके A तथा क्षैतिज तल के बीच घर्षण गुणांक 0.20 हैं | गति आरंभ करने के लिए गुटके B का न्यूनतम द्रव्यमान होगा-


    02:43
    View Solution
  24. द्रव्यमान M की एक वस्तु एक रुक्ष क्षैतिज पृष्ठ ( घर्षण गुणांक`=mu` ) पर रख दी जाती हैं | एक व्यक्ति एक क्षैतिज बल लगाकर वस्तु को खींचने का प्रयत्न कर रहा हैं लेकिन वस्तु गति नहीं कर रही हैं | वस्तु पर पृष्ठ द्वारा बल F होगा -


    03:22
    View Solution
  25. m द्रव्यमान का एक पिंड `alpha` कोण वाले खुरदुरे नत तल पर नीचे की ओर फिसल रहा हैं | यदि `mu` घर्षण गुणांक हो तो पिंड का त्वरण होगा -


    04:19
    View Solution
  26. एक 1 किलोग्राम के पिंड को एक दीवार के लंबवत बल F लगाकर दीवार के साथ रोके रखा गया हैं | यदि घर्षण गुणांक `mu=0.2` हैं, तो बल f का न्यूनतम मान हैं-


    02:40
    View Solution
  27. `M = 5` किग्रा द्रव्यमान का एक पिंड ऐसी क्षैतिज समांतर सतह पर स्थित हैं जिसका घर्षण गुणांक 0.2 हैं | यदि F = 40 न्यूटन का बल चित्र में दर्शित दिशा में पिंड पर कार्य - करें, तो पिंड का त्वरण होगा -


    03:21
    View Solution
  28. `45^(@)` के कोण के एक रफ नत समतल पर फिसलने वाले पिंड का समय,` 45^(@)` के चिकने नत - समतल पर फिसलने के समय से n गुना अधिक हैं | पिंड और नत समतल की सतहों के बीच गतिज घर्षण गुणांक का मान होगा -


    11:10
    View Solution
  29. 40 किग्रा का एक पिंड एक घर्षणहीन सतह पर रखा हैं | इस पिंड के ऊपर 10 किग्रा का एक पिंड रखा हैं | दोनों पिंडों के बीच घर्षण गुणांक क्रमशः 0.6 तथा 0.4 हैं | ऊपर वाले पिंड पर 100 न्यूटन का एक क्षैतिज बल लगाया गया हैं | यदि `"g = 9.8 मी/से"^(2)` हो, तो नीचे वाले पिंड पर परिणामी त्वरण होगा-


    07:30
    View Solution
  30. 10 न्यूटन का एक क्षैतिज बल एक ब्लॉक को एक दीवार के सहारे स्थिर रखने के लिए आवश्यक हैं| ब्लॉक व दीवार के बीच घर्षण गुणांक 0.2 है | ब्लॉक का भार होगा-


    01:45
    View Solution

बहुविकल्पीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter घर्षण of NAVBODH PHYSICS (HINDI) of Class 11