Class 10 | MATHS |
Chapter | अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न |
SCIENCE PUBLICATION | ऊँचाई और दूरी (Height and Distance) |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
एक मीनार केआधार से और एक सरल रेखा में 4 मीटर और 9 मीटर की दूरी पर स्थित दो बिन्दुओं से मीनार के शिखर को उन्नयन कोण? एक पूरक कोण है। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 6 मीटर है।
एक बिजली मिस्त्री को 4 मीटर ऊँचे खम्भे पर आई खराबी की मरम्मत करनी है। मरम्मत का कार्य करने हेतुं उसे खम्भे के शिखर से 1.3 मीटर नीचे तक के बिन्दु तक पहुंचना है। यहां तक पहुंचने के लिए प्रयुक्त सीढ़ी की लम्बाई क्या होनी चाहिए जिससे कि क्षैतिज से `60^@` के कोण से झुकाने पर वह अपेक्षित स्थिति तक पहुंच जाए?
नदी के किनारे खड़ा एक व्यक्ति, दूसरे किनारे पर स्थित एक पेड़ के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` देखता है। जब वह किनारे से 20 मीटर दूर जाता है तो कोण `30^@` हो जाता है पेड़ की ऊँचाई तथा नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
समुद्र तल से 100 मीटर ऊँचे प्रकाश-स्तंभ के शिखर से देखने पर एक समुद्री जहाज जो सीधे उसकी तरफ आ रहा है, का अवनम कोण `30^@` से बदलकर `45^@` हो जाता है तो देखे जाने वाले समय अन्तराल में समुद्री जहाज द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
किसी गली में जमीन से 15 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक खिड़की से गली के दूसरी ओर स्थित एक मकान के शिखर तथा पाद के उन्नयन तथा अवनमन कोण क्रमश: `30^@` तथा `45^@` है। तो मकान की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक हवाई जहाज भूतल से 200 मीटर की ऊँचाई पर उड़ रहा है, इस ऊँचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज से नदी के दोनों किनारों पर स्थित दो बिन्दुओं के अवनमन कोण परस्पर विपरीत दिशाओं में क्रमशः `45^@` तथा `60^@` है। नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
एक नदी के पुल के एक बिन्दु से नदी के सम्मुख किनारों के अवनमन कोण क्रमश: `30^@` और `45^@` है। यदि पुल किनारों से 3 मीटर की ऊँचाई पर हो तो नदी की चैड़ाई ज्ञात कीजिए।
भूमि के एक बिन्दु से एक 20 मीटर ऊंचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन के क्रमशः `45^@` और `60^@` है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
ऊँचाई और दूरी (Height and Distance) questions and complete solutions for chapter अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10