Class 10 | MATHS |
Chapter | अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न |
SCIENCE PUBLICATION | पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन (Surface Area and Volume) |
Number Of Questions | 11 |
Academic Year | 2023-24 |
एक आयताकार हाल के फर्श का परिमाप 250मी. है। यदि 10 रु. प्रति वर्ग मीटर की दर से चारों दीवारों पर पेन्ट कराने का व्यय 15000 रूपये है, तो कमरे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
तीन घन जिनकी प्रत्येक भुजा 5 सेमी. है एक अन्त से दूसरे अन्त तक जुड़े हुए हैं। इस प्रकार प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक खोखले बेलन की ऊँचाई 21 डेसीमीटर है तथा इसके बाह्य तथा अन्त: व्यास क्रमशः 10 सेमी. व 6 सेमी. है। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
दो लम्बवृत्तीय बेलन की त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 3 तथा ऊँचाई को अनुपात 5:4 है तो दोनों बेलनों के वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
एक गोले का आयतन 38808 सेमी है तो गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
6 सेमी. व्यास का एक गोला 12 सेमी. व्यास के बेलनाकार बर्तन में जिसमें पानी है डाला जाता है बर्तन में पानी कितना ऊपर चढ़ जाएगा।
यदि 11 सेमी. `xx` 3.5 सेमी. `xx` 2.5 सेमी. मोम के एक घनाभ से 2.8 सेमी. व्यास की एक मोमबत्ती बनाई जाती है। मोमबत्ती की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
एक ठोस पिण्ड का बायां भाग बेलनाकार और दायां भाग शंकुनुमा है यदि बेलन का व्यास 14 सेमी. तथा लम्बाई 40 सेमी. तथा शंकु का व्यास 14 सेमी. तथा उसकी ऊँचाई 12 सेमी. हो तो ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।
एक रोलर की लम्बाई 2 मीटर और व्यास 1.4 मी. है ज्ञात कीजिए 5 चक्कर लगाने में रोलर कितना क्षेत्र समतल करेगा।
जोकर की शंकु के आकार की टोपी की त्रिज्या और तिरछी ऊँचाई का अनुपात 1: 3 है। टोपी का तिर्यक पृष्ठ 462 सेमी. है। इसकी तिर्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक त्रिज्यखण्ड की त्रिज्या 12 सेमी. और कोण `120^@` है। इसकी सीधी कोरों को सम्पाती करके एक शंकु बनाया जाता है। इस शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए।
पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन (Surface Area and Volume) questions and complete solutions for chapter अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10