Class 10 | MATHS |
Chapter | अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न |
SCIENCE PUBLICATION | प्रायिकता (Probability) |
Number Of Questions | 10 |
Academic Year | 2023-24 |
प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि 1 से 25 तक की संख्याओं में से एक चुनी हुई संख्या अभाज्य नहीं है जबकि दी गई प्रत्येक संख्या समप्रायिक रूप से चुनी जाती है।
एक साधारण वर्ष में 53 रविवार होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक जार में 54 कंचे हैं जो नीले, हरे तथा सफेद हैं । जार से नीले कंचे चुनने की यादृच्छया प्रायिकता `1/3` तथा हरे कंचे चुनने की यादृच्छया प्रायिकता `4/9` है, तो जार में कितने सफेद कंचे हैं?
एक थैले में 3 लाल, 5 काली और 4 सफेद गेंदे हैं। थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाली गई गेंद (i) सफेद है, (ii) लाल है (iii) काली है (iv) लाल नहीं है।
हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है इसकी क्या प्रायिकता है वह कम से कम एक चित्त प्राप्त करेगी।
किसी कारण 12 खराब पेन 132 अच्छे पेनों में मिल गए हैं केवल देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि कोई पेन खराब है या अच्छा है। इस मिश्रण में से एक पेन यादृच्छया निकाला जाता है। निकाले गये पेन की अच्छा होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक पेटी में 90 डिस्क हैं, जिन पर 1 से 90 तक संख्याएं अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि डिस्क पर लिखी संख्या
(i) दो अंकों वाली है
(ii) एक पूर्ण वर्ग संख्या है।
(iii) 5 से विभाज्य है।
सविता और हमीदा दो मित्र है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों (i) के जन्मदिन एक ही हो, (ii) के जन्मदिन भिन्न-भिन्न हो। (लीप वर्ष को छोड़ते हुए)
100 कार्डों पर 2 से 101 तक संख्या अंकित करके काडों को एक डिब्बे में रखकर अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति डिब्बे में से एक कार्ड निकलाता है तो प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि कार्ड पर लिखी संख्या (i) एक सम संख्या है
(ii) 14 से कम है
(iii) एक पूर्ण वर्ग है
(iv) 20 से कम अभाज्य संख्या है।
एक लीप वर्ष में केवल 52 सोमवार होने की प्रायिकता क्या है?
प्रायिकता (Probability) questions and complete solutions for chapter अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के मह्त्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10