Class 10 | MATHS |
Chapter | प्रायिकता |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
एक डिब्बे में 7 लाल कंचे, 10 सफेद कंचे और 5 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि निकाला गया कंचा (i) लाल नहीं है (ii) सफेद है (iii) हरा है?
एक अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है इसके इक्का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक लीप वर्ष में 53 रविवार होने की प्रायिकता होगी-
1 से 17 तक की प्राकृत संख्याओं में से एक संख्या का यादृच्छिक चयन किया जाता है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि वह एक अभाज्य संख्या हो।
एक सिक्के के लगातार तीन उछालों में एकान्तरतः चित्त या पट आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक साधारण वर्ष में केवल 52 रविवार आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
सविता और हमीदा दो मित्र हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों (i) के जन्मदिन एक ही हों? (ii) के जन्मदिन भिन्न-भिन्न हो? (लीप वर्ष को छोड़ते हुए)
कक्षा X में 40 विद्यार्थी हैं, जिसमें 25 लड़कियाँ तथा 15 लडके हैं। कक्षा अध्यापिका को एक कक्षा का प्रतिनिधि चुनना है। वह एक जैसे कार्डों पर प्रत्येक विद्यार्थी का नाम लिखती है। फिर वह इन कार्डों को एक थैले में रखकर अच्छी तरह से मिला देती है। इसके बाद वह थैले में से एक कार्ड निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पर लिखा हुआ नाम (i) एक लड़की का है? (iii) एक लड़के का है?
यह दिया हुआ है कि 3 विद्यार्थियों के एक समूह में से 2 विद्यार्थियों के जन्मदिन एक ही दिन न होने की प्रायिकता 0.992 है। इसकी क्या प्रायिकता है कि इन 2 विद्यार्थियों का जन्मदिन एक ही दिन होगा?
एक डिब्बे में 100 कमीजें हैं, जिनमें से 88 कमीजें अच्छी हैं तथा 8 कमीजों में थोड़ी सी खराबी है और 4 कमीजों में अधिक खराबी है। एक व्यापारी जिम्मी केवल अच्छी कमीजों को स्वीकार करती है तथा दूसरी व्यापारी सुजाता अधिक खराबी वाली कमीजों को अस्वीकार करती है। डिब्बे में से एक कमीज को यादच्या निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कमीजः (i) जिम्मी को स्वीकार है? (ii) सुजाता को स्वीकार है?
एक क्रिकेट मैंच में, एक खिलाड़ी बल्लेबाज ने खेली गई 30 गेंदों में 6 बार चौका मारा है। चौका न मारे जाने की प्रायिकता होगी
(i) 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब होगा? (ii) मान लीजिए (1) में निकाला गया बल्ब खराब नहीं है और न ही इसे पुनः बल्बों के साथ मिलाया जाता है। अब शेष बल्बों में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा?
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न questions and complete solutions for chapter प्रायिकता of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10