Class 10 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफल एव आयतन |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न |
Number Of Questions | 22 |
Academic Year | 2023-24 |
एक लम्ब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई और उसकी त्रिज्या समान है। उसके सम्पूर्ण पृष्ठ एवं वक्रपृष्ठ में अनुपात ज्ञात कीजिए।
20 मीटर लम्बे, 16 मीटर चौडे और 12 मीटर ऊँचे कमरे में अधिक से अधिक कितनी लम्बी छड़ रखी जा सकती है।
एक कक्ष की लम्बाई 5 मीटर, चौड़ाई = 3.5 मीटर व ऊँचाई 4 मीटर है। 20 रु. प्रति वर्ग मीटर की दर से चारों दीवारों पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।
एक बेलन की ऊंचाई 11 सेमी तथा उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (CSA) 968 वर्ग सेमी है । बेलन की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक रोलर की लम्बाई 2 मी. और व्यास 1.4 मी. है ज्ञात कीजिए 5 चक्कर लगाने में रोलर कितना क्षेत्र समतल करेगा।
एक खोखला बेलन दोनों सिरों से खुला हुआ है। उसकी ऊंचाई 20 सेमी. तथा अन्तः और बाह्य व्यास क्रमश: 26 सेमी. व 30 सेमी. है। इस खोखले बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
जोकर की शंकु के आकार की टोपी की त्रिज्या और तिरछी ऊंचाई का अनुपात 1 : 3 है। टोपी का तिर्यक पृष्ठ `462 "सेमी"^(2)` है। इसकी तिर्यक ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
शंकु के आधार की त्रिज्या 14 सेमी. और तिरछी ऊंचाई 50 सेमी. है। शंकु का पृष्ठीय क्षेत्रफल (वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल), सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक खोखले अर्थ गोलीय बर्तन के बाह्य और अन्तः व्यास क्रमश: 43 सेमी और 42 सेमी है यदि उस पर रंग करवाने का व्यय 7 पैसे प्रति वर्ग सेमी हो तो बर्तन पर रंग करवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।
एक गोले का व्यास 0.7 सेमी है। एक पानी की टंकी से 3000 गोले पूर्ण रूप से भरकर पानी बाहर निकाला जाता है तो बाहर निकलने वाले पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।
यदि एक समान्तर षट्फलक की लम्बाई, चौड़ाई और ऊंचाई का अनुपात 6:5:4 है और उसका सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 33300 वर्ग सेमी है तो समकोणिक समान्तर षट्फलक का आयतन ज्ञात कीजिए।
44 मीटर लम्बी, 15 मी. ऊँची और 35 सेमी. चौडी दीवार बनाने में `22 "सेमी." xx 10 "सेमी." xx 7 "सेमी."` माप की कितनी ईटों की आवश्यकता होगी?
यदि एक बेलन का आयतन `448pi " सेमी"^(3)` और ऊँचाई 7 सेमी है तो बेलन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
बेलनाकार एक खम्भे का आयतन `115.5 "मी."^(3)` है तथा उसका वक्र पृष्ठ `66 "मी"^(2)` है। खम्भे की ऊंचाई ज्ञात कीजिए। (`pi= 22//7` लीजिए)
एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 660 वर्ग सेमी तथा ऊँचाई 15 सेमी. है। इसका आयतन ज्ञात कीजिए।
एक शंकु के आकार के बर्तन की त्रिज्या 10 सेमी और ऊँचाई 18 सेमी है यह पानी से पूरा भरा हुआ है। इसे 5 सेमी. त्रिज्या के बेलनाकार बर्तन में उड़ेला जाता है। बेलनाकार बर्तन में पानी के तल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
14 सेमी. भुजा के एक घन से बड़े से बड़ा शंकु काटा जाता है। शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए।
एक गाँव जिसकी जनसंख्या- 4000 है जिसको प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 150 लीटर पानी की आवश्यकता है। इस गांव में `20 "मीटर" xx 15 "मीटर" xx 6 "मीटर"` माप वाली एक टंकी बनी हुई है। इस टंकी का पानी वहाँ कितने दिन के लिए पर्याप्त होगा।
क्रमशः 6 सेमी., 8 सेमी. और 10 सेमी. त्रिज्याओं वाले धातु के तीन ठोस गोलों को पिघलाकर एक बड़ा गोला बनाया जाता है। इस गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक शंकु एक अर्ध गोला व एक बेलन एक ही आधार व ऊँचाई पर बने है। उनके आयतनों का अनुपात लिखिये।
एक ठोस पिण्ड का बायां भाग बेलनाकार और दांया भाग शंकु नुमा है। यदि बेलन का व्यास 14 सेमी. तथा लम्बाई 40 सेमी और शंकु का व्यास 14 सेमी तथा उसकी ऊँचाई 12 सेमी. हो तो ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।
एक खोखला गोल शेल 2 सेमी. मोटा है। यदि इसकी बाह्य त्रिज्या 8 सेमी. है तो इसमें लगी धातु का आयतन ज्ञात कीजिए।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल एव आयतन of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10