Class 10 | MATHS |
Chapter | वृत की परिधि एवं क्षेत्रफल |
SCIENCE PUBLICATION | गत वर्षो में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न |
Number Of Questions | 17 |
Academic Year | 2023-24 |
चित्र में, 56 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार लॉन (lawn) ABCD के दोनों ओर बनी हुई दो वृत्ताकार फूलों की क्यारियां दिखाई गयी हैं। यदि प्रत्येक वृत्ताकार क्यारी का केन्द्र लॉन के विकर्णों का प्रतिच्छेद बिन्दु O है, तो वर्गाकार लॉन तथा फूलों की क्यारियों के क्षेत्रफलों का योग ज्ञात कीजिए।
त्रिज्या 4 सेमी वाले एक वृत्त के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण `60^(@)` है। साथ ही, संगत दीर्घ त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।(`pi` = 3.14 का प्रयोग करें।)
यदि एक वृत्त की त्रिज्या 14 सेमी हो तो वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
आकृति में छायांकित क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि AB= 5 सेमी, AC = 12 सेमी और O वृत्त का केन्द्र है।
त्रिज्या R वाले वृत्त के उस त्रिज्यखण्ड का क्षेत्रफल जिसका कोण `theta` है।
44 सेमी. परिधि वाले वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
यदि एक वृत्त के दीर्घत्रिज्यखण्ड का कोण 250° है तो लघुत्रिज्य खण्ड का कोण ज्ञात कीजिए।
एक वृत्त का चाप केन्द्र पर `45^(@)` का कोण अन्तरित करता है। यदि इसके लघु त्रिज्यखण्ड का क्षेत्रफल `77 cm^(2)` है, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
उस वृत की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका क्षेत्रफल 616 वर्ग सेंमी है।
उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसकी परिधि 220 मीटर है।
एक वृत्त के चतुर्थाश का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी त्रिज्या 14 सेमी. है।
यदि एक वृत का परिमाप और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर है. तो वृत की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक लघुत्रिज्यखण्ड वृत्त के केन्द्र पर `60^(@)` का कोण अन्तरित करता है। यदि लघु त्रिज्यखण्ड का क्षेत्रफल `231cm^(2)` है तो वृत की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक घड़ी के घंटे की सुई 6 सेमी लम्बी है। 60 मिनट में सुई द्वारा बनाए गए त्रिज्य खण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक वृत्ताकार पार्क की त्रिज्या 4.2 मीटर है। पार्क के चारों ओर 1.4 मीटर चौड़ा रास्ता बना हुआ है। रास्ते का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक वृत्त की त्रिज्या 9 सेमी और त्रिज्य खण्ड का कोण `70^(@)` है 2 वृत्त के लघु त्रिज्य खण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए । `(pi= (22)/(7))`
त्रिज्या 10cm वाले वृत्त के अन्तर्गत खींचे जा सकने वाले वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ।
गत वर्षो में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न questions and complete solutions for chapter वृत की परिधि एवं क्षेत्रफल of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10