Class 10 | MATHS |
Chapter | बहुपद |
SCIENCE PUBLICATION | गतवर्षो में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
यदि बहुपद `x^(3)-3x^(2)+x+2` को एक बहुपदीय फलन `g(x)` से भाग देने पर भागफल व शेषफल क्रमशः `x-2` और `-2x+4` है तो `g(x)` फलन ज्ञात कीजिए।
`x^(3)-3x^(2)+3x-5` की `x-1-x^(2)` से भाग दीजिए और विभाजन एल्गोरिथम की सत्यता की जाँच कीजिए।
`P(x)=3x^(3)+x^(2)+2x+5` को `g(x)=x^(2)+2x+1` से विभाजित करो एवं भागफल व शेषफल भी ज्ञात करो।
यदि द्विघात व्यंजक `Kx^(2)+5x+3K` के शून्यको का योग, उनके गुणनफल के बराबर हो तो k का मान ज्ञात कीजिए।
यदि द्विघात बहुपद `f(x)=x^(2)-8x+k` के शून्यको के वर्गों का योग 40 हो तो k का मान ज्ञात कीजिए।
द्विघात बहुपद `f(x)=2x^(2)+7x-15` के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यको तथा गुणांकों के बीच संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
दो स्टेशनों के बीच के 400 किमी. यात्रा करने में एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी, सवारी गाडी से 2 घंटा समय कम लेती है। यदि मध्य के स्टेशनों पर ठहरने का समय ध्यान में न रखते हुए एक्सप्रेस रेलगाड़ी की औसत चाल, सवारी गाडी की औसत चाल से 10 किमी/घंटा अधिक हो, तो दोनों रेलगाड़ियों की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
द्विघात बहुपद `x^(2)+x-2` के शून्यको ज्ञात कीजिए और शून्यको तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
`x^(3)-6x^(2)+11x-6` को `x-2` से भाग दीजिए और विभाजन एल्गोरिथम की सत्यता की जाँच कीजिए।
बहुपद `x^(2)-5` के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यको तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
3 वर्ष पूर्व रहमान की आयु (वर्षो में) का व्युत्क्रम और अब से 5 वर्ष पश्चात आयु के व्युत्क्रम का योग `1/3` है। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
दो ऐसे क्रमागत विषम धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 394 हो।
एक आयताकार खेत का विकर्ण उसकी छोटी भुजा सके 25 मीटर अधिक लम्बा है। यदि बड़ी भुजा छोटी भुजा से 23 मीटर अधिक हो तो खेत की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
यदि द्विघात समीकरण `x^(2)-3x-10=0` के मूल `alpha` और `beta` है तो `alpha^(2)+beta^(2)` का मान ज्ञात कीजिए।
यदि एक कार का किराया प्रथम किलोमीटर के लिए 20 रू. तथा इसके बाद प्रति किमी के लिये 11 रू. है तो 15 किमी चलने के लिये कुल किराया ज्ञात कीजिए।
गुणन खण्ड विधि से समीकरण `(1)/(x-2)+(2)/(x-1)=(6)/(x),x!=1,2` को हल कीजिए ।
गतवर्षो में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न questions and complete solutions for chapter बहुपद of SCIENCE MATHS (HINDI) of Class 10