Class 10 | PHYSICS |
Chapter | प्रकाश (LIGHT) |
SANJEEV PUBLICATION | अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न - |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
5 D क्षमता के अभिसारी लेंस को 3 D क्षमता के अपसारी लेंस से सटाकर रखा गया है। संयुक्त लेंस की फोकस दूरी का मान ज्ञात कीजिए।
किसी चश्मे का लेंस दूर से आने वाले प्रकाश को 25cm. दूरी पर स्थित दीवार पर प्रक्षेपित करता है तो लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए।
काँच के सापेक्ष अपवर्तनांक `(3)/(2)` है तथा वायु के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक `(4)/(3)` है। यदि वायु में प्रकाश की चल `3xx10^(8)m//s` है , तो (a) काँच में (b) जल में , प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि दर्पण में प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी बिम्ब दर्पण के सामने है।
सिद्ध कीजिये कि छोटे द्वारक के अवतल दर्पण कि वक्रता त्रिज्या फोकस दूरी से दो गुनी होती है।
एक व्यक्ति का चेहरा शेविंग दर्पण से 20 cm. दूर है , यदि शेविंग दर्पण कि फोकस दूरी 80cm. है तो बनने वाले प्रतिबिम्ब कि दर्पण से दूरी एवं आवर्धनता ज्ञात कीजिये।
एक उत्तल दर्पण कि फोकस दूरी 30cm. है। यदि एक बिम्ब का आभासी प्रतिबिम्ब दर्पण से 20cm. दूरी पर बनता है तो दर्पण से बिम्ब कि दूरी ज्ञात कीजिए।
एक मोटर साइकिल के पार्श्व में लगे दर्पण से एक कार 4 मीटर कि दूरी पर है। यदि दर्पण कि फोकस दूरी 1 मीटर हो तो दर्पण में दिखने वाले कार के प्रतिबिम्ब कि स्थिति एवं प्रकृति ज्ञात कीजिये।
एक उत्तल दर्पण से 25 सेमी. दूर रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब वस्तु की लम्बाई का आधा बनता है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
एक मोमबत्ती तथा पर्दे के बीच की दूरी 90 सेमी. है। इसके मध्य 20 सेमी. फोकस दूरी वाला उत्तल लेंस कहाँ रखा जाये कि मोमबत्ती का वास्तविक , उल्टा प्रतिबिम्ब पर्दे पर बने ?
यदि पानी का अपवर्तनांक 1.33 हो एवं कांच का अपवर्तनांक 1.5 हो तो पानी के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिये।
एक 3.0 cm. लम्बा बिम्ब 20.cm फोकस दुरी के उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर लम्बवत रखा है। यदि वास्तविक प्रतिबिम्ब लेंस से 60cm. दुरी पर बनता है तो बिम्ब की लेंस से दूरी व आवर्धन ज्ञात कीजिये।
किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 30cm. है। यदि बिम्ब लेंस से 15cm. दूरी पर हो तो प्रतिबिम्ब की स्थिति एवं लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन ज्ञात कीजिये।
एक उत्तल लेंस कि फोकस दूरी 50cm. है। यदि एक बिम्ब इससे 30cm. दूरी पर रखा हो तो प्रतिबिम्ब कि स्थिति एवं प्रकृति ज्ञात कीजिये।
एक विधार्थी 100 सेमी से अधिक दूरी कि वस्तु को नहीं देख सकता है। गणना करके बताइये कि सही दृष्टि पाने के लिए वह विधार्थी किस फोकस दूरी वाले चश्मे का प्रयोग करेगा ?
एक दीर्घ दृष्टि दोषयुक्त नेत्र का निकट बिंदु 1 मीटर है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस कि क्षमता क्या होगी ? यह मान लीजिए कि सामान्य नेत्र का निकट बिंदु 25 सेमी. है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न - questions and complete solutions for chapter प्रकाश (LIGHT) of SANJEEV PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 10