Class 10 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
NCERT HINDI | प्रश्नावली 13.4 |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
पानी पीने वाला एक गिलास 14 सेमी ऊंचाई वाले एक शंकु के छिन्नक के आकार का है। दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 4 सेमी और 2 सेमी हैं। इस गिलास की धारिता ज्ञात कीजिए।
एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊंचाई 4 सेमी है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप 18 सेमी और 6 सेमी हैं। इस छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक तुर्की टोपी शंकु के एक छिन्नक के आकार की है। यदि इसके खुले सिरे की त्रिज्या 10 सेमी है ऊपरी सिरे की त्रिज्या 4 सेमी है और टोपी की तिर्यक ऊंचाई 15 सेमी है तो इसके बनाने में प्रयुक्त पदार्थ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
धातु की चादर से बना और ऊपर से खुला एक बर्तन शंकु के एक छिन्नक के आकर का है, जिसकी उचाई 16cm है तथा निचले और ऊपरी सिरों की त्रिज्या क्रमश: 8cm एव 20cm है 20 रु प्रति लीटर की दर से इस बर्तन को पूरा भर सकने वाले दूध का मूल्य ज्ञात करे। साथ ही बर्तन को बनाने के लिए प्रयुक्त धातु की चादर का मूल्य 8 रु प्रति `100 cm^(2)` की दर से ज्ञात कीजिए। [`pi=3.14` लीजिए]
20 सेमी ऊंचाई और शीर्ष कोण `60^(@)` वाले एक शंकु को उसकी ऊंचाई के बीचोबीच से होकर जाते हुत एक तल से दो भागों में काटा गया है जबकि तल शंकु के आधार के समांतर है। यदि इस प्राप्त शंकु के छिन्नक को व्यास `1/16` वाले एक तार के रूप में बदल दिया जाता है तो तार की लंबाई ज्ञात कीजिए।
व्यास 3mm वाले तांबे के एक तार को 12 सेमी लंबे और 10 सेमी व्यास वाले एक बेलन पर इस प्रकार लपेटा जाता है कि वह बेलन के वक्र पृष्ठ को पूर्णतया ढक लेता है तार की लंबाई और द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यह मानते हुए कि तांबे का घनत्व 8.88g प्रति `cm^(3)` है।
एक समकोण त्रिभुज जिसकी भुजाएं 3 सेमी ओर 4 सेमी हैं (कर्ण के अतिरिक्त) के उसके कर्ण के परितः घुमाया जाता है। इस प्रकार प्राप्त द्वि –शंकु के आयतन और पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक टंकी, जिसके आंतरिक मापन `150cmxx120cmxx110cm` हैं में `129600cm^(3)` पानी हैं इस पानी में कुछ छिद्र वाली ईंटें तब तक डाली जाती हैं जब तक कि टंकी पूरी ऊपर तक भर न जाए। प्रत्येक ईंट अपने आयतन का `1/17` पानी सोख लेती है। यदि प्रत्येक ईंट की माप `22.5cmxx7.5cmxx6.5cm` हैं तो टंकी में कुल कितनी ईंटें डाली जा सकती है ताकि उसमें से पानी बाहर न बहे?
किसी महीने के 15 दिनों में एक नदी की घाटी में 10 सेमी वर्षा हुई। यदि इस घाटी का क्षेत्रफल `7280km^(2)` है तो दर्शाइए कि कुल वर्षा लगभग तीन नदियों के समान्य पानी के योग के समतुल्य थी जबकि प्रत्येक नदी 1072 किमी लंबी 75 m चौड़ी और 3m गहरी है।
टीन की बनी हुई एक तोल की कुप्पी 10 सेमी लंबे एक बेलन में एक शंकु के छिन्नक को जोड़ने से बनी हैं । यदि इसकी कुल ऊंचाई 22 सेमी हे बेलनाकार भाग का व्यास 8 सेमी है और कुप्पी के ऊपरी सिरे का व्यास 18 सेमी है तो इसके बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
शंकु के एक छिन्नक के लिए, पूर्व स्पष्ट किए संकेतों का प्रयोग करते हुए वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल के उन सूत्रों को सिद्ध कीजिए।
शंकु के एक छिन्नक के लिए, पूर्व स्पष्ट किए संकेतों का प्रयोग करते हुए, आयतन का वह सूत्र सिद्ध कीजिए।
प्रश्नावली 13.4 questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of NCERT गणित(HINDI) of Class 10