Class 10 | MATHS |
Chapter | ऊँचाई तथा दूरी |
BHARTI_BHAWAN | प्रश्नमाला 14A |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
भूमि के एक बिंदु से, जो एक मीनार के पाद से 30 m की दूरी पर है, मीनार के शिखर का उन्नयन कोण `30^@` है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
भूतल पर एक टावर की छाया की लंबाई टावर की ऊँचाई का `sqrt3` गुना है। सूर्य का उन्नयन कोण ज्ञात कीजिए।
एक पतंग क्षैतिज रेखा से `60^@` का कोण बनाती हई, भूमि से 75m की ऊँचाई पर उड़ रही है। यह मानते हुए कि डोरी में कोई ढीलं नहीं है, पतंग की डोरी की लंबाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3= 1.732` लीजिए।]
1.5 m लंबा एक प्रेक्षक किसी चिमनी से 30 m की दूरी पर खड़ा है। उसकी आँख से चिमनी के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है। चिमनी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
यदि एक मीनार की ऊँचाई तथा भूमि पर स्थित प्रेक्षण बिंदु से मीनार के पाद की दूरी, दोनों को 10% बढ़ा दिया जाए, तो प्रेक्षण बिंदु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण कितना बदल जाएगा?
समतल भूमि पर खड़े, x तथा y ऊँचाई वाले दो मीनारों के शिखर, उनके. पादों को मिलानेवाली रेखा के मध्यबिंदु पर क्रमशः `30^@` तथा `60^@` के कोण बनाते हैं। x : y ज्ञात कीजिए।
एक ऊर्ध्वाधर मीनार क्षैतिज तल पर खड़ी है तथा उसपर 6m ऊँचा ऊर्ध्वाधर ध्वजदंड लगा है। तल के एक बिंदु से ध्वजदंड के पाद का उन्नयन कोण `30^@` तथा ध्वजदंड के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 = 1.732` लीजिए।
एक पेडस्टल के शिखर पर एक 1.46 m ऊँची मूर्ति लगी है। भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है और उसी बिंदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण `45^@` है। पेडस्टल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 =1.73` लीजिए।]
100 m ऊँची एक मीनार की चोटी से एक आदमी मीनार की विपरीत दिशाओं में तथा आधार से होती हुई रेखा के अनुदिश, दो कारों के अवनमन कोण `30^@` व `45^@` पाता है। कारों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
120 m ऊँची मीनार के शिखर से एक व्यक्ति दो कारों, जो मीनार की विपरीत दिशाओं में तथा मीनार के पाद से एक ही रेखा में हैं, को अवनमन कोण `60^@` तथा `45^@` पर देखता है। कारों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3=1.732` लीजिए।]
एक फैक्टरी की धुआँ छोड़नेवाली चिमनी के शिखर का भूमि के एक बिंदु P से उन्नयन कोण `60^@` है। चिमनी के आधार तथा बिंदु P की रेखा में 50 m और आगे जाने पर यह उन्नयन कोण `30^@` हो जाता है। चिमनी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस प्रकार की चिमनी की न्यूनतम ऊँचाई 50 m होनी चाहिए। बताइए कि क्या यह चिमनी नियमों के अनुसार प्रदूषण नियंत्रित कर पा रही है अथवा नहीं। [ `sqrt3 = 1.732` लीजिए।]
एक मीनार के पाद बिंदु से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण `30^@` है और भवन के पाद बिंदु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है। यदि मीनार 60 m ऊँची हो, तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
दो मीनारों के बीच की क्षैतिज दूरी 60 m है। दूसरी मीनार के शिखर से पहली मीनार के शिखर का अवनमन कोण `30^@` है। यदि दूसरी मीनार की ऊँचाई 90 m है, तो पहली मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3=1.732` लीजिए।]
एक चिमनी के शिखर का एक मीनार के पाद से उन्नयन कोण `60^@` है तथा मीनार के शीर्ष से चिमनी के पाद का अवनमन कोण `30^@` है। यदि मीनार की ऊँचाई 40 m है, तो चिमनी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। प्रदूषण मापदंडों के अनुसार धुआँ छोड़नेवाली चिमनी की ऊँचाई कम-से-कम 100 m होनी चाहिए। बताइए कि उपरोक्त चिमनी की ऊँचाई प्रदूषण मापदंडों को पूरा करती है या नहीं।
7m ऊँचे भवन के शिखर से एक केबल टावर के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है और इसके पाद का अवनमन कोण `45^@` है। टावर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक टावर के शिखर से भूमि पर स्थित एक बिंदु A का अवनमन कोण `30^@` है। बिंदु A से टावर के पाद की ओर 20 m की दूरी पर एक अन्य बिंदु B से टावर के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है। टावर की ऊँचाई तथा इसकी बिंदु A से दूरी ज्ञात कीजिए।
भूमि के एक बिंदु X से एक ऊर्ध्वाधर मीनार PQ के शिखर ( का उन्नयन कोण `60^@` है। एक अन्य बिंदु Y,जो बिंदु x से 40m ऊधिर रूप में ऊँचा है, से शिखर Q एका उन्नयन कोण `45^@` है। मीनार PQ की ऊँचाई तथा दूरी PX ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 =1.73` लीजिए।]
एक झील में पानी के तल से 20 m ऊँचे बिंदु A से, एक बादल का उन्नयन कोण `30^@` है। झील में बादल के प्रतिबिंब का A से अवनमन कोण `60^@` है। A से बादल की दूरी ज्ञात कीजिए।
भूमि के एक बिंद से एक मीनार के शिखर का उन्नयन कोण `60^@` है। प्रेक्षण बिंदु से 40 m ऊध्वधिर ऊँचाई पर स्थित एक अन्य बिंदु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण `30^@` है। मीनार की ऊँचाई तथा प्रेक्षण बिंदु से मीनार की क्षैतिज दूरी ज्ञात कीजिए।
150 m ऊँची चट्टान के शिखर से दूर जाती हुई एक गतिमान नाव को देखा जा रहा है। नाव का अवनमन कोण 2 मिनट में `60^@` से बदलकर `45^@` हो जाता है। नाव की चाल मीटर/घंटा में ज्ञात कीजिए।
80 m ऊँचे पेड़ के शिखर पर एक पक्षी बैठा है। धरती के एक बिंदु से पक्षी का उन्नयन कोण `45^@` है। पक्षी क्षैतिज रूप से इस प्रकार उड़ता है कि वह धरती से एक समान ऊँचाई पर रहता है। 2 सेकंड की उड़ान के बाद पृथ्वी के उसी बिंदु से पक्षी का उन्नयन कोण `30^@` हो जाता है। पक्षी के उडने की चाल ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 =1.732` लीजिए| ]
संलग्न आकृति में, AB एक 6m ऊँचा खंभा है तथा CD एक सीढ़ी है जो क्षैतिज के साथ `60^@` का कोण बनाती है तथा खंभे के बिंदु D तक पहुँचती है। यदि AD = 2.54 m है, तो सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 =1.73` लीजिए।]
एक पहाड़ी की चोटी से पूर्व दिशा की ओर सीधी रेखा में दो क्रमागत किलोमीटर वाले पत्थरों के अवनमन कोण क्रमशः `45^@` व `30^@` हैं। पहाड़ी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक प्रकाशस्तंभ के शिखर से, जो समुद्र के जल-स्तर से 100 m ऊँचा है, एक जलयान, जो सीधा प्रकाशस्तंभ की ओर आ रहा है, का अवनमन कोण `30^@` से बदलकर `60^@` हो जाता है। प्रेक्षण के अंतराल में जलयान द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3=1.732` लीजिए।]
एक नदी के पुल के एक बिंदु से नदी के सम्मुख किनारों के अवनमन कोण क्रमशः `30^@` और `45^@` हैं। यदि पुल किनारों से 2.5 m की ऊँचाई पर हो, तो नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 = 1.732` लीजिए।]
एक मीनार के पाद से गुजरनेवाली सीधी रेखा पर पाद से क्रमशः 4 m तथा 16 m की दूरियों पर दो विंदु C एवं D स्थित हैं। यदि C एवं D से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण एक-दूसरे के पूरक हों, तो मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
6 m लंबी एक सीढ़ी एक कमरे की एक दीवार की ओर झुकने पर फर्श के साथ `45^@` का कोण बनाती है। यदि वह सीढ़ी फर्श के उसी स्थान से कमरे की दूसरी सम्मुख दीवार पर झुकने से फर्श के साथ `60^@` का कोण बनाए, तो कमरे की इन दो दीवारों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
एक प्रकाश-भवन के शिखर से दो समुद्री जहाजों का, जो कि प्रकाश-भवन के एक ही ओर हैं, अवनमन कोण `45^@` तथा `30^@` हैं। यदि जहाजों के बीच की दूरी 200 m हो, तो प्रकाश भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 = 1.732` लीजिए।]
एक मीनार के शिखर से एक 50 m ऊँचे भवन के शिखर तथा पाद के अवनमन कोण क्रमशः `45^@` तथा `60^@` हैं। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए तथा भवन एवं मीनार के बीच क्षैतिज दूरी भी ज्ञात कीजिए। [ `sqrt3 = 1.732` लीजिए।]
एक बिजली मिस्त्री को एक 4m ऊँचे खंभे पर आई खराबी की मरम्मत करनी है। मरम्मत का काम करने हेतु वह खंभे के शिखर से 1m नीचे एक बिंदु तक पहुंचना चाहता है। वहाँ तक पहुँचने के लिए प्रयुक्त सीढ़ी की लंबाई कितनी होनी चाहिए जिससे कि क्षैतिज से `60^@` के कोण से झुकाने पर वह अपेक्षित स्थिति तक पहुँच जाए? [ `sqrt3 = 1.73` लीजिए।]
प्रश्नमाला 14A questions and complete solutions for chapter ऊँचाई तथा दूरी of BHARATI BHAWAN of Class 10