Class 10 | MATHS |
Chapter | समांतर श्रेढ़ी |
BHARATI BHAWAN | प्रश्नमाला 5C |
Number Of Questions | 11 |
Academic Year | 2023-24 |
तीन संख्याएँ AP में हैं जिनका योगफल 15 तथा गुणनफल 80 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
तीन संख्याएँ AP में हैं जिनका योगफल 3 तथा गुणनफल -35 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
24 को तीन भागों में विभक्त कीजिए जो AP में हैं तथा जिनका गुणनफल 440 है।
किसी समांतर श्रेढ़ी के प्रथम तीन पदों का योग 21 है तथा इन पदों के वर्गों का योग 165 है। तीनों पद ज्ञात कीजिए।
किसी समांतर श्रेढ़ी के तीन पदों का योग 48 है। यदि पहले तथा दूसरे पदों का गुणनफल तीसरे पद के चार गुना से 12 अधिक है, तो समांतर श्रेढ़ी ज्ञात कीजिए।
एक त्रिभुज के कोण समांतर श्रेढ़ी में हैं। सबसे बड़ा कोण, सबसे छोटे कोण का दुगुना है। त्रिभुज के सभी कोण ज्ञात कीजिए।
तीन संख्याएँ समांतर श्रेढ़ी में हैं, जिनका योग 12 है। इन संख्याओं के घनों (cubes) का योग 288 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
तीन अंकों की एक धनात्मक संख्या के अंक समांतर श्रेढ़ी में हैं तथा उनका योग 15 है। अंकों का स्थान पलटने पर बननेवाली संख्या मूल संख्या से 594 कम है। संख्या ज्ञात कीजिए।
एक चतुर्भुज के चारों कोण AP में हैं जिनका सार्वअंतर 10° है। इन कोणों के माप ज्ञात कीजिए।
चार संख्याएँ समांतर श्रेढ़ी में हैं, जिनका योग 28 है तथा जिनके वर्गों का योग 216 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
207 को तीन ऐसे भागों में विभक्त कीजिए कि वे समांतर श्रेढ़ी में हों तथा दोनों छोटे भागों का गुणनफल 4623 हो।
प्रश्नमाला 5C questions and complete solutions for chapter समांतर श्रेढ़ी of BHARATI BHAWAN of Class 10