Class 10 | PHYSICS |
Chapter | विज्ञान प्रश्न पत्र |
ALOK BHARTI PUBLICATION | झारखण्ड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा Science ,2018 (A) |
Number Of Questions | 42 |
Academic Year | 2023-24 |
उस अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये। जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 Cm है।
`2H_(2)+O_(2)to2H_(2)O` में अभिक्रिया के प्रकार की पहचान कीजिये।
मानव नेत्र में किस प्रकार लेंस रहता है ? (अंतर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिये )
संतरा में कौन - सा अम्ल पाया जाता है ?
विद्युत धारा में किस यंत्र से मापा जाता है ?
एक धातु का उदाहरण दीजिये जो द्रव अवस्था में रहती है।
ऐसी युक्ति का नाम बताइये जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिणत करता है।
प्रकार्यात्मक समूह - COOH का नाम बताइये।
सौर पीनल बनाने में किस धातु का उपयोग किया जाता है ?
आवर्त सारणी के उदग्र स्तम्भों को क्या कहते है ?
उत्तल लेंस द्वारा बनते हुए प्रतिबिम्ब के एक स्वच्छ किरण आरेख खींचिए जब वस्तु को प्रकाश केंद्र और फोकस के बीच रखा जाता है ?
धातु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है ?
निकट दृष्टि दोष एवं दीर्घ दृष्टि दोष में अंतर लिखिए।
सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा ? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।
सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है ?
विरंजक चूर्ण के दो महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
घरेलु परिपथों में तारो की पार्श्व व्यवस्था का उपयोग क्यों किया गया है ?
कारण बताइये की धातु क्यों विद्युत धारा संचालित करती है।
5 cm लम्बाई का कोई बिम्ब 30 cm वक्रता त्रिज्या के किसी उत्तल दर्पण के सामने 20 cm की दुरी पर रखा गया है। प्रतिबिम्ब की स्थिति , प्रकृति तथा साइज ज्ञात कीजिये।
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए
(a ) हाइड्रोजन + नाइट्रोजन `to` अमोनिया
( b) सोडियम + जल `to` सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
(c ) मिथेन + ऑक्सीजन `to` कार्बन डाईऑक्साइड + जल
निम्नलिखित की दिशा को निर्धारित करने वाले नियम का नाम लिखिए
(a) किसी विद्युत धारावाही सीधे चालक के चारो और उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र।
(b) किसी चुम्बकीय क्षेत्र में किसी कुंडली घूर्णन करने पर उस कुंडली में उत्पन्न प्रेरित विद्युत धार।
निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिए।
(a ) ऐसीटिलीन (b ) फार्मिक अम्ल (c ) मेथाइल एल्कोहॉल |
हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत्रों की और क्यों ध्यान दे रहे है ?
एक तत्व A का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 है।
A की वर्ग संख्या क्या है ?
(b) A की आवर्त संख्या क्या है ?
A की संयोजकता क्या है ?
(a) किसी चालक का प्रतिरोध किन कारको पर निर्भर करता है ?
(b) प्रतिरोध `2Omega ,3Omega and 6 Omega ` के तीन प्रतिरोधकों को किस प्रकार संयोजित करे की संयोजन का कुल प्रतिरोध (i) `11 Omega` (ii) `1 Omega `
विद्युत चुम्बकीय प्रेरण क्या है ? इसे प्रदर्शित करने वाले प्रयोग का वर्णन कीजिये।
पारा के एक मुख्य अयस्क का नाम एवं सूत्र लिखिए। इस अयस्क को किस विधि द्वारा धातु ऑक्साइड में बदला जाता है ? पारा धातु को उसके अयस्क से निष्कर्षण में प्रयुक्त समीकरण को लिखिए।
कार्बन के दो गुणधर्म कौन - से है , जिनके कारण हमारे चारो और कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है ?
एकल जीव प्लाज्मोडियम में किस विधि द्वारा जनन होता है ?
किस हार्मोन की अधिकतम से रक्त कैल्शियम की मात्रा अधिक बढ़ जाती है ?
किसी एक उभयलिंगी जंतु का नाम लिखिए।
किसी स्थान की जैविक विविधता का एक आधार क्या है ?
वन प्रबंधन में जनभागीदारी का एक उदाहरण दीजिये।
हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते है ?
चित्र का निरीक्षण कीजिये और इसपर आधारित प्रश्नो के उत्तर दीजिये
(i) यह चित्र किस जंतु से सम्बंधित है ?
(ii)
चित्र में किस घटना को दर्शाया गया है ?
वे कौन - से कारक है जो नई स्पीशीज के उद्भव में सहायक है ?
ओजोन क्या है ? यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
ऐसे दो तरीके लिखिए जिनसे अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते है।
हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है ? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे है । क्या समस्याएँउत्पन्न हो सकती है ?
मिटटी की उर्वरा शक्ति के घुटने के तीन कारण लिखिए -
वृक्काणु या नेफ्रॉन का नामांकित चित्र बनाइये।
निम्नांकित का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए
(a) समजात अंग
(b ) समरूप अंग
झारखण्ड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा Science ,2018 (A) questions and complete solutions for chapter विज्ञान प्रश्न पत्र of ALOK BHARATI PHYSICS (HINDI) of Class 10