Class 10 | PHYSICS |
Chapter | प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन |
ALOK BHARTI PUBLICATION | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर |
Number Of Questions | 35 |
Academic Year | 2023-24 |
एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20cm है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी?
उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करें जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 cm है?
एक गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 16 cm है। इसका इसकी वक्रता त्रिज्या क्या होगी?
उस दर्पण का नाम बताएं जो बिंब का हमेशा आभासी सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
परवलियक दर्पण का उपयोग कहां किया जाता है?
उस दर्पण का नाम बताएं जो बिंब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके।
पश्च दृश्य दर्पण में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग होता है?
सौर भट्टी में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग होता है?
शेविंग दर्पण में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?
सोलर कुकर में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?
गोलीय दर्पण की फोकस दूरी एवं वक्रता त्रिज्या के बीच संबंध लिखें।
यदि आप चेहरे का आवर्धित प्रतिबिंब देखना चाहते हैं तो किस दर्पण में आपके चेहरे की स्थिति कहां होनी चाहिए?
वस्तु के आकार का वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को उत्तल लेंस के सामने कहां रखना चाहिए?
लेंस की क्षमता का SI मात्रक लिखें।
किस प्रकार के दर्पण का दृष्टि क्षेत्र ज्यादा होता है?
एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 30cm है तो फोकस दूरी ज्ञात करें।
अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष के समांतर जाने वाली प्रकाश किरण परावर्तन के बाद प्रधान अक्स को किस बिंदु पर काटती है?
आप किसी गोलीय दर्पण से कितनी भी दूरी पर खड़े हो, आपका प्रतिबिंब सदैव सीधा प्रतीत होता है, दर्पण कैसा है?
उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब की प्रकृति बताएं।
किस दर्पण में हमेशा आभासी एवं छोटा प्रतिबिंब बनता है?
एक दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक है तो दर्पण कैसा है?
साइड मिरर के रूप में वाहन परिचालन में किस दर्पण का उपयोग होता है?
गोलीय दर्पण के लिए u,v तथा f में संबंध लिखें।
विरल माध्यम से सघन माध्यम में गमन करने पर प्रकाश किरण किधर मुड़ जाती है?
जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में गुजरती है तो क्या होता है?
यदि प्रकाश की किरण कांच से हवा में जा रही है तो आपतन एवं अपवर्तन कोण में कौन बड़ा होगा?
माध्यम A,B,C, एवं D के अपवर्तन नाम क्रमशः 1.33, 1.52, 1.44 एवं 1.65 है। चारों में से किस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिकतम एवं न्यूनतम होगी?
एक लेंस में प्रतिबिम्ब सदैव छोटा एवं सीधा बनता है तो लेंस किस प्रकार का होगा?
उस लेंस का नाम बताएं जो प्रकाश की किरणों को(a) अभिसरित करता है, (b) अपसरित करता है।
उत्तल लेंस में वस्तु कहां स्थिति रहती है जिसमें प्रतिबिंब आभासी, सीधा एवं बड़ा बनता है?
लेंस के लिए u,v, और f में संबंध लिखें।
प्रत्येक लेंस में कितने मुख्य फोकस होते हैं?
किसी गोलीय दर्पण या किसी पतले लेंस की फोकस दूरी -15 cm है। तब दोनों क्या है अवतल या उत्तल?
किसी शब्दकोश (dictionary) के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए आप कौन सा लेंस उपयोग करेंगे?
यदि 1 m की वस्तु का आवर्धन 2 है तो प्रतिबिंब का आकार क्या होगा?
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर questions and complete solutions for chapter प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन of ALOK BHARATI PHYSICS (HINDI) of Class 10