Class 10 | MATHS |
Chapter | गणित |
ALOK BHARTI PUBLICATION | JAC द्वारा 2020 (A) में पूछे गए प्रश्नोत्तर |
Number Of Questions | 39 |
Academic Year | 2023-24 |
बताइए कि `23/(2^(3)5^(2))` परिमेय संख्या के दशमलव प्रसार सांत है या असांत आवर्ती है।
किसी बहुपद p(x)के लिए y = p(x) का ग्राफ नीचे आकृति में दिया गया है। बहुपद p(x) के शून्यकों की संख्या लिखिए।
जाँच कीजिए कि `(x-2)^(2)`+ 1 = 2x-3 एक द्विघात समीकरण है या नहीं।
मान निकालिए : `cosec 31^(@) - sec 59^(@)`
समान्तर श्रेणी -5,-1, 3, 7. ... के लिए प्रथम पद तथा सार्व अंतर लिखिए।
r = 7cm त्रिज्या वाले अर्द्धवृत्त का क्षेत्रफल लिखिए।
सभी वर्ग होते हैं-सर्वागसम या समरूप?
एक वृत्त की कितनी समांतर स्पर्श रेखाएँ हो सकती है?
निश्चित घटना की प्रायिकता कितनी होती है?
यह किस प्रकार का तोरण है?
26 और 91 का अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा LCM ज्ञात कीजिए।
बहुपद `p(x)=x^(4)-5x+6` को बहुपद `g(x)=2-x^(2)` से भाग दीजिए तथा भागफल एवं शेषफल लिखिए।
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसका कोण C समकोण है। सिद्ध कीजिए कि `AB^(2)=2AC^(2)`
मान निकालिए - `5cos^(2)60^(@)+4sec^(2)30^(@)-tan^(2)45^(@)`
एक वृत्त के परिगत एक चतुर्भुज ABCD खींचा गया है। सिंद्ध कीजिए कि AB+CD=AD+BC.
दर्शाइए कि धनात्मक सम पूर्णांक 4q या 4q+2 के रूप का होता है, जहाँ q एक पूर्णांक है।
सिद्ध कीजिए कि 7`sqrt5` एक अपरिमेय संख्या है।
हल कीजिए: `2/x+3/y=13,5/x-4/y=-2.`
ग्राफीय विधि से हल कीजिए- y = 6-2x, y=2x -2
वह A.P. ज्ञात कीजिए जिसका तीसरा पद 16 है और 7वाँ पद 5वे पद से 12 अधिक है।
प्रथम 1000 धन पूर्णाकों का योग ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि `(cosectheta-cottheta)^(2)=(1-costheta)/(1+costheta)`
यदि Q(0, 1), बिंदुओं P(5,-3) और R(x,6) से समदूरस्थ है तो x के मान ज्ञात कीजिए।
एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्ष इसी क्रम में (3,0), (4,5), (-1,4) और (-2, -1) हैं।
त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्षों के निर्देशांक ( -5, -1),(3,-5) और (5,2) हैं।
7.6 cm लंबा एक रेखाखंड खीचिए और इसे 5 : 8 के अनुपात मे विभाजित कीजिए।
5 cm त्रिज्या एक एक वृत्त पर ऐसी दो स्पर्श रेखाएँ खीचिए जो परस्पर `60^(@)` के कोण पर झुकी हो।
एक पासे को एक बार फेंका जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए-(a) एक विषम संख्या. (b) एक सम सख्या, (c). एक अभाज्य सख्या।
6 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका कोण `60^(@)` है।
आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहाँ ABCD भुजा 14cm का एक वर्ग है।
द्विघात समीकरण `2x^(2)`-6x + 3 = 0 का विविक्तकर मूलों कि प्रकृति तथा द्विघाती सूत्र का उपयोग कर मूल ज्ञात कीजिए।
ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए. जिनका योग 27 हो और गुणनफल 182 हो।
7m ऊँचेच भवन के शिखर से एक केबल टॉवर के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और इसके पाद का अवनमन कोण 45° है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
मीनार के आधार से और एक ही सरल रेखा में 4m और 9m की दूरी पर स्थित दो बिदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक कोण हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई 6m है।
सिद्ध कीजिए कि यदि किसी त्रिभुज को एक भुजा के समांतर अन्य दो भुजाओं को भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने के लिए एक रेखा खींची जाए, तो ये अन्य दो भुजाएँ एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती हैं।
एक खिलौना त्रिज्या 3.5cm वाले एक शंकु के आकार का है, जो उसी त्रिज्या वाले एक अर्द्धगोले पर अध्यारोपित है। उस खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई 15.5 cm है। इस खिलौने का संपूर्ण पृथ्वीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक तुर्की टोपी शंकु के एक छिन्नक के आकार की है। यदि इसके खुले सिरे को त्रिज्या 10cm है, ऊपरी सिरे की त्रिज्या 4cm है और टोपी की तिर्यक ऊँचाई 15 cm है, तो इसके बनाने में प्रयुक्त पदार्थ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
निम्न आँकड़ों से माध्य ज्ञात कीजिए-
निम्न आँकड़ों का माध्यक ज्ञात कीजिए-
JAC द्वारा 2020 (A) में पूछे गए प्रश्नोत्तर questions and complete solutions for chapter गणित of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10