Class 10 | MATHS |
Chapter | प्रायिकता |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली |
Number Of Questions | 26 |
Academic Year | 2023-24 |
एक थैले में 5 लाल गेंदे 8 उजली गेंदे, 4 हरी केंद्र एवं 7 काली गेंदे है| यदि एक गेंद का यादृच्छया निकाला जाता तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गेंद (i ) काली है, (ii ) लाल है, (iii ) हरी नहीं है|
एक बैग में 5 लाल गेंदे तथा कुछ नीली गेंदे हैं | यदि थैले से एक नीली गेंद निकालने की अपेक्षा लाल गेंद की प्रायिकता की दुगुनी हो तो थैले में नीली गेंदों की संख्या ज्ञात करें |
एक धनात्मक पूर्णांक को यादृच्छया चुना जाता है तो 7 से विभाजित है | इसकी क्या प्रायिकता है कि शेषफल (i ) 1 है, (ii ) 1 नहीं है|
एक पासे को उछाला जाता है| इसकी क्या प्रायिकता है कि पासे पर उपस्थित संख्या (i ) एक सम संख्या है, (ii ) 3 से विभाजित है, (iii ) `le4`, (iv ) `gt6`
एक जार में 8 कंचे हैं | जिसमें 3 उजली एवं शेष 5 नीली है| यदि इनमें समान रूप से मिला दिया जाता है एवं एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि कंचे नीले रंग के हैं|
एक बॉक्स में कार्ड रखे गए हैं जिनपर 2 से 101 तक संख्याएँ अंकित हैं तथा उन्हें समान रूप से फेट कर दिया जाता है | इस बक्से से एक कार्ड यादृच्छया निकाला जाता है तो इसकी प्रायिकता क्या होगी कि कार्ड पर अंकित संख्याएँ (i ) एक सम संख्या है| (ii ) 14 से कम है | (iii ) एक पूर्ण वर्ग संख्या है| (iv ) 20 से कम एक रूट संख्या है |
एक लीप वर्ष यादृच्छया चुना जाता है | इसकी क्या प्रायिकता है कि उस वर्ष में 53 रविवार है|
एक साधारण वर्ष में 53 रविवार होने की प्रायिकता क्या है |
एक परिवार में 3 बच्चे हैं | इसकी प्रायिकता क्या है कि (i ) परिवार में एक लड़की है | (ii ) कम - से - कम एक लड़की है | (iii ) अधिक - से - अधिक एक लड़की है |
किसी कक्षा में 50 विद्यार्थियों में 20 लड़के हैं| इसमें एक विद्यार्थी को यादृच्छया वर्ग मॉनिटर के रूप में चुना जाता है | एक लड़की के मॉनिटर चुने जाने की प्रायिकता ज्ञात करें|
दो पासे को एक साथ उछाला जाता है | इनके दोनों फलकों पर संख्याओं के योगफल को 8 से अधिक होने की प्रायिकता ज्ञात करें|
दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है | इसकी क्या प्रायिकता है कि सिक्कों पर कम - से - कम एक चित हो |
तीन सिक्कों को बिना किसी भेदभाव के एक साथ उछाला जाता है, तो इन्हें प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात करें| (i ) केवल चित| (ii ) अधिकतम 2 चित|
दो पासे को एक साथ उछाला जाता है | इसकी क्या प्रायिकता है, (i ) फलकों पर उपस्थित संख्याओं का योग 8 हो, (ii ) दोनों फलकों पर एक संख्याएँ हों |
संख्याएं 1, 2, 3, 4,......,34, 35 में एक संख्या यदृच्छया चुनी जाती है| इसकी क्या प्रायिकता है की संख्या एक रूढ़ संख्या है, 7 का गुणज है, 3 या 5 का गुणज है|
52 पत्तों की ताश की गड्डी से एक पत्ता यदृच्छया चुना जाता है| इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि पत्ता (i ) एक बादशाह या गुलाम है | (ii ) इक्का का नहीं है| (iii ) एक लाल पत्ता है | (iv ) न तो एक बादशाह है और नहीं एक बेगम है |
52 पत्तों की ताश की गड्डी से एक पत्ता चुना जाता है | इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि पत्ता (i ) एक बेगम है | (ii ) एक ईंट है | (iii ) एक बादशाह या बेगम है एवं (iv ) एक लाल इक्का है |
एक बॉक्स में 400 बल्बों में 15 बल्ब खराब है | बक्से में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है | इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि बल्ब खराब नहीं है |
अच्छी तरह फेंटी गई 52 ताश के पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता यदृच्छया निकाला जाता है | प्रायिकता ज्ञात करें कि पत्ता (i ) इक्का है | (ii ) हुकुम का चौका है | (iii ) काले रंग का नहला है| (iv ) लाल बादशाह है |
तीन सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है | इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि सिक्कों के ऊपरी फलक (i ) तीन चित है | (ii ) दो चित एवं एक पट है| (iii ) तीनों फलकों पर एक ही घटना हो|
एक बॉक्स में 12 गेंदें है जिसमें x केंद्र काली है | इसमें से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है | इसकी प्रायिकता क्या होगी कि गेंद काली है? यदि बच्चे में 6 और काली गेंदें डाल दी जाती है तो अब एक काली गेंद निकाले जाने की प्रायिकता पहले से दुगुनी हो जाती है| x का मान ज्ञात करें |
दो ग्राहक एक ही सप्ताह (सोमवार से शनिवार) में एक दुकान पर आते हैं| प्रत्येक समप्रायिक रूप से एक ही दिन या भिन्न दिनों में दुकान पर जाते हैं| इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि दोनों दुकान पर जाते हैं (i ) एक ही दिन, (ii ) भिन्न - भिन्न दिन, (iii ) दो लगातार दिन |
52 ताश के पत्तों की एक गड्डी से एक पत्ता निकाला जाता है | इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि पत्ता (i ) हुकुम का है या इक्का है | (ii ) लाल बादशाह है, (iii ) न तो एक बादशाह है एवं न ही एक बेगम | (iv ) एक बादशाह या एक बेगम|
एक थैले में 5 उजली गेंदे, 7 साथ लाल गेंदें, 4 काली गेंदें एवं 2 नीली गेंदें हैं| थैले से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है| इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि वह गेंद (i ) उजली या नीली है | (ii ) लाल या काली है | (iii ) उजली नहीं है | (iv ) न तो उजली है एवं न ही काली है |
इसकी प्रायिकता ज्ञात करें कि संख्याओं में से चुनी गई एक संख्या (i )एक रूढ संख्या है | एक विषम संख्या है | (iii ) एक सम संख्या है | (iv ) संख्या 3 से विभाज्य है| (v ) संख्या 4 से विभाज्य है| (vi ) संख्या 3 एवं 4 दोनों से विभाज्य हैं| (viii ) संख्या 12 व एवं 24 के बीच में है |
52 ताश के पत्तों की गड्डी से चिड़ी के बादशाह, बेगम एवं गुलाम को निकाल लिया जाता है एवं शेष पदों को अच्छी तरह मिला दिया जाता है | अब शेष पत्तों से एक पत्ता यदृच्छया चुना जाता है | इन पत्तों को पाने की प्रायिकता ज्ञात करें कि वह पत्ता (i ) एक लाल पान है | (ii ) एक बादशाह है | (iii ) एक चीड़ी है| (iv ) लाल पान का दहला है|
प्रश्नावली questions and complete solutions for chapter प्रायिकता of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10