Class 10 | MATHS |
Chapter | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
ALOK BHARTI PUBLICATION | दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 20 |
Academic Year | 2023-24 |
मॉडल बनाने वाली मिट्टी से ऊँचाई 24 cm और आधार त्रिज्या 6 cm वाला एक शंकु बनाया गया है। एक बच्चे ने इसे गोले के आकार में बदल दिया। गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
व्यास 1 cm वाली 8 cm लंबी ताँबे की एक छड़ को एकसमान चौड़ाई वाले 18m लंबे एक तार के रूप में खींचा जाता (बदला जाता) है। तार की मोटाई ज्ञात कीजिए।
पानी से पूरी भरी हुई एक अर्द्धगोलाकार टंकी को एक पाइप द्वारा `3(4)/(7)` लीटर प्रति सेकेण्ड की दर से खाली किया जाता है। यदि टंकी का व्यास 3m है, तो वह कितने समय में आधी खाली हो जाएगी? (`pi=22/7` लीजिए।)
त्रिज्या 4.2 cm वाले धातु के एक गोले को पिघलाकर त्रिज्या 6 cm वाले एक बेलन के रूप में ढाला जाता है। बेलन की ऊँचाई ज्ञात करें।
क्रमश: 6 cm, 8 cm और 10 cm त्रिज्याओं वाले धातु के तीन ठोस गोलों को पिघलाकर एक बड़ा ठोस गोला बनाया जाता है। इस गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
व्यास 7m वाला 20m गहरा एक कुआँ खोदा जाता है और खोदने से निकली हुई मिट्टी को समान रूप से फैलाकार `22 m xx 14m` वाला एक चबूतरा बनाया गया है। इस चबूतरे की ऊँचाई ज्ञात करें।
व्यास 3m का एक कुआँ 14m की गहराई तक खोदा जाता है। इससे निकली हुई मिट्टी को कुएँ के चारों ओर 4 m चौड़ी एक वृत्ताकार वलय (ring) बनाते समान रूप से फैलाकर एक प्रकार का बाँध बनाया जाता है। इस बाँध की ऊँचाई ज्ञात करे।
व्यास 12 cm और ऊँचाई 15 cm वाले एक लंब वृत्तीय बेलन के आकार का बर्तन आइसक्रीम से पूरा भरा हुआ है। इस आइसक्रीम को ऊँचाई 12 cm और व्यास 6 cm वाले शंकुओं में भरा जाना है, जिनका ऊपरी शिरा अर्धगोलाकार होगा। उन शंकुओं की संख्या ज्ञात करें, जो इस आइसक्रीम से भरे जा सकते हैं।
32 cm ऊँची और आधार त्रिज्या 18 cm वाली एक बेलनाकार बाल्टी रेत से भरी हुई है। इस बाल्टी को भूमि पर खाली किया जाता है और इस रेत की एक शंक्वाकार ढेरी बनाई जाती है। यदि शंक्वाकार ढेरी की ऊँचाई 24 cm है, तो इस ढेरी की त्रिज्या और तिर्यक ऊँचाई ज्ञात करें।
विमाओं `5.5cm xx 10cm xx 3.5cm` वाला एक घनाभ बनाने के लिए, 1.75 cm व्यास और 2 mm मोटाई वाले कितने चांदी के सिक्कों को पिघलाना पड़ेगा?
एक किसान अपने खेत में बनी 10m व्यास वाली और 2m गहरी एक बेलनाकार टंकी को आंतरिक व्यास 20 cm वाले एक पाइप द्वारा एक नहर से जोड़ता है। यदि पाइप में पानी 3 km/h की चाल से बह रहा है, तो कितने समय बाद टंकी पूरी भर जाएगी?
6m चौड़ी और 1.5m गहरी एक नहर में पानी 10km/h की चाल से बह रहा है। 30 मिनट में यह नहर कितने क्षेत्रफल की सिंचाई कर पाएगी,जबकि सिंचाई के लिए 8cm गहरे पानी की आवश्यकता होती है।
एक शंकु के छिन्नक जो 45 cm ऊँचा है, के सिरे की त्रियाज्याएँ 28 cm और 7 cm हैं, इसका आयतन, वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।(`pi=22/7` ले)
हनुमप्पा और उसकी पत्नी गंगाम्मा गन्ने के रस से गुड़ बना रहे हैं। उन्होंने गन्ने के रस को गर्म करके राब (शीरा) बना ली है, जिसे शंकु के छिन्नक के आकार के साँचों में डाला जाता है, जिनमें से प्रत्येक के दोनों वृत्तीय फलकों के व्यास क्रमश: 30cm और 35cm हैं तथा साँचे की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई 14cm है। यदि 1 `cm^(3)` राबका द्रव्यमान लगभग 1.2g है तो प्रत्येक साँचे में भरीजा सकने वाली राब का द्रव्यमान ज्ञात करें।
धातु से बनी एक खुली बाल्टी शंकु के छिन्नक के आकार की है, जो उसी धातु के बने एक खोखले बेलनाकार आधार पर आरोपित है। इस बाल्टी के दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 45 cm और 25 cm हैं तथा बाल्टी की कुल ऊर्ध्वाधर ऊँचाई 40 cm और बेलनाकार आधार की ऊँचाई 6 cm है। उस पानी का आयतन ज्ञात करें जो इस बाल्टी में धारण कर सकता है।
पानी पीने वाला एक गिलास 14 cm ऊँचाई वाले एक शंकु के छिन्नक के आकार का है। दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 4 cm और 2 cm है। इस गिलास की धारिता ज्ञात करें।
एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई 4cm है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप (परिधिया) 18 cm और 6cm हैं। इस छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक तुर्की टोपी शंकु के एक छिन्नक के आकार की है (देखें आकृति में। यदि इसके खुले सिरे की त्रिज्या 10 cm है, ऊपरी सिरे की त्रिज्या 4 cm है और टोपी की तिर्यक ऊँचाई 15 cm है, तो इसके बनाने में प्रयुक्त पदार्थ का क्षेत्रफल झात करें।
धातु की चादर से बना और ऊपर से खुला एक बर्तन शंकु के एक छिन्नक के आकार का है, जिसकी ऊँचाई 16 cm है तथा निचले और ऊपरी सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 cm और 20 cm हैं। 20 रु० प्रति लीटर की दर से, इस बर्तन को पूरा भर सकने वाले दूध का मूल्य 8 रू. प्रति 100 `cm^(2)` की दर से ज्ञात करें। (`pi` = 3.14 लें)।
20 cm ऊँचाई और शीर्ष कोण `60^(@)` वाले एक शंकु को उसकी ऊँचाई के बीचो बीच से होकर जाते हुए एक तल से दो भागों में काटा गया है, जबकि तल शंकु के आधार के समांतर है। यदि इस प्राप्त शंकु के छिन्नक को व्यास `1/16` cm वाले एक तार के रूप में बदल दिया जाता है, तो तार की लंबाई ज्ञात करें
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10