Complete Solutions to साधित उदाहरण of chapter ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल
ALOK BHARTI PUBLICATIONसाधित उदाहरण
Number Of Questions40
Academic Year2023-24
  1. कोई बर्तन एक खोखले अर्द्धगोले के आकार का है जिसके ऊपर एक खोखला बेलन अध्यारोपित है। अर्द्धगोले का व्यास 14 cm है तथा इस पात्र की कुल ऊंचाई 13 cm है इस बर्तन के आंतरिक पृष्ठ का क्षेत्रफल एवं धारिता ज्ञात करें।


    View Solution
  2. एक बेलनाकार बर्तन जिसकी त्रिज्या 5 cm एवं ऊंचाई 9.8 cm है, पानी से भरा हुआ है। एक ठोस वस्तु जो शंक्वाकार है तथा एक अर्द्धगोले पर आधारित है, को बर्तन में दाल दिया जाता है। यदि अर्द्धगोले की त्रिज्या 3.5 cm एवं अर्द्धगोले के ऊपर शंकु की ऊंचाई हो 5cm तो बेलनाकार बर्तन में बचे शेष पानी का आयतन ज्ञात करें। [`pi = (22)/(7)` लें]।


    View Solution
  3. ऊँचाई 2.4 cm और व्यास 1.4 cm वाले एक ठोस बेलन में से इसी ऊँचाई व्यास वाला एक शंक्वाकार खोल (cavity) काट दिया जाता है। शेष बचे ठोस का निकटम वर्ग सेंटीमीटर तक पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।


    View Solution
  4. कोई तम्बू एक बेलन के आकार का है। जिसपर एक शंकु अध्यारोपित है। यदि बेलनाकार भाग की ऊँचाई एवं व्यास क्रमशः 2.1 m एवं 4m है तथा शंकु की तिर्यक ऊँचाई 2.8 m है तो इस तम्बू के बनाने में प्रयुक्त कैनवस का क्षेत्रफल ज्ञात करें। साथ ही 500 rs. प्रति `"मीटर"^(2)` की दर से प्रयुक्त कैनवस की लागत ज्ञात करें।


    View Solution
  5. एक गुलाब जामुन में उसके आयतन की लगभग 30% चीनी की चाशनी है। 45 गुलाब जामुनी में लगभग कितनी चाशनी होगी, यदि प्रत्येक गुलाब जामुन एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरे अर्द्धगोलाकार है तथा इसकी लम्बाई 5cm तथा व्यास 2.8 cm है।


    View Solution
  6. लकड़ी का एक खिलौना रॉकेट एक शंकु के आकार का है जो एक बेलन पर अध्यारोपित है। सम्पूर्ण रॉकेट की ऊँचाई 26 cm है जबकि शंक्वाकार भाग की ऊँचाई 6cm है। शंक्वाकार भाग के आधार का व्यास 5 cm है और बेलनाकार भाग के आधार का व्यास 3 cm है। यदि शंकावर भाग पर नारंगी रंग किया जाना है और बेलनाकार भाग पर पीला रंग किया जाना है, तो प्रत्येक रंग द्वारा रॉकेट का रंगे जाने वाले भाग का क्षेत्रफल ज्ञात करें।


    View Solution
  7. एक ताम्बे का तार जिसका व्यास 4mm है , तो 24 cm लम्बे एवं 20 cm व्यास वाले एक बेलन के चारो और लपेटा गया है ताकि यह बेलन को पूरा-पूरा ढँक सके। यदि तार का विशिष्ट गुरुत्व `8.88 gm//cm^(3)` हो तो तार की लम्बाई एवं इसका भार ज्ञात करें।


    View Solution
  8. यदि h, c, v क्रमशः एक शंकु की ऊँचाई, वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल एवं आयतन हो तो सिद्ध करें कि `3pi Vh^(3) - c^(2)h^(2) + 9V^(2) = 0`


    View Solution
  9. 14 cm त्रिज्या के एक अर्द्धगोलाकार कागज के टुकड़े को मोड़कर एक शंकु बनाया गया है। शंकु की धारिता तथा कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।


    View Solution
  10. लकड़ी के एक ठोस बेलन के प्रत्येक सिरे पर एक अर्द्धगोला खोदकर निकलते हुए एक वस्तु बनाई गई है। यदि बेलन की ऊँचाई 10 cm है तो और आधार की त्रिज्या 3.5 cm है तो इस वस्तु का सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात करें।


    View Solution
  11. एक बेलनाकार बर्तन जिसकी त्रिज्या 6 cm एवं ऊँचाई 15 cm है, में आइसक्रीम भरा हुआ है। पूरी आइसक्रीम को समान रूप से 10 बच्चों में एक शंक्वाकार बर्तन में जिसकी ऊपरी तल अर्द्धगोलाकार हैं, बाँटना है। यदि शंक्वाकार भाग की ऊँचाई आधार की त्रिज्या की 4 गुनी हो तो शंकु की त्रिज्या ज्ञात करें।


    View Solution
  12. एक गोलाकार कांच के बर्तन की गर्दन बेलनाकार है जिसकी लम्बाई 8cm है और व्यास 2cm है जबकि गोलाकार भाग का व्यास 8.5 cm है। इसके भरे जा सकने वाली पानी की मात्रा मापकर एक बच्चे ने यह ज्ञात किया की इस बर्तन का आयतन `345 cm^(3)` है। जाँच कीजिए कि उस बच्चे का उत्तर सही है या नहीं। [`pi = 3.14` लें।]।


    View Solution
  13. एक उल्टे शंक्वाकार बर्तन में, जिसके आधार की त्रिज्या 5 cm एवं ऊँचाई 12 cm एक गोला दाल दिया जाता है। यदि गोले का ऊपरी सिरा, शंकु के ऊपरी सिरे के स्तर तक हो तो गोले की त्रिज्या ज्ञात करें । यह भी सावित करें कि गोले एवं शंकु के आयतनों का अनुपात 40 : 81 है।


    View Solution
  14. एक इमारत का आंतरिक भाग बेलनाकार है जिसका व्यास 4.3 m एवं ऊँचाई3.8 m है। इमारत का ऊपरी भाग संहकवाकर है जिसका शीर्ष कोण समकोण है। इमारत का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात करें।


    View Solution
  15. एक शंकु एक अर्द्धगोला एवं बेलन समान आधार पर स्थित है तथा उनकी ऊँचाई समान है। यदि उनकी ऊँचाई आधार कि त्रिज्या के बराबर हो तो इनके सम्पूर्ण पृष्ठ के क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात करें।


    View Solution
  16. त्रिज्या 4.2 वाले धातु के एक गोले को पिघलाकर 6 cm त्रिज्या वाले एक बेलन के रूप में ढाला जाता है | बेलन की ऊँचाई ज्ञात करें |


    View Solution
  17. क्रमशः 6 cm, 8 cm, 10 cm और त्रिज्याओं वाले घातु के तीन ठोस गोले को पिघलाकर एक बड़ा ठोस गोला बनाए जाता है | इस गोले की त्रिज्या ज्ञात करें |


    View Solution
  18. व्यास 7m वाला 20 m गहरा एक कुंआ खोदा जाता है एवं कुँए से निकाली गई मिट्टी समान रूप फैलाकर `22m xx 14m` वाला एक चबूतरा बनाया गया है। इस चबूतरे की ऊँचाई ज्ञात करें।


    View Solution
  19. व्यास 3m का एक कुआँ 14 m गहराई तक खोदा जाता है | इससे निकाली गई मिट्टी को कुँए के चारों ओर 4m चौड़ी एक वृताकार वलय बनाते हुए समान रूप से फैलाकर एक प्रकार का बाँध बनाया जाता है | इस बाँध की ऊँचाई ज्ञात करें |


    View Solution
  20. 32 cm ऊँची और आधार त्रिज्या 18 cm वाली एक बेलनाकार बाल्टी रेत से भरी हुई है | इस बाल्टी को भूमि पर खाली किया जाता है | एवं इस रेत की एक ढेरी बनाई जाती है |यदि शंक्वाकार ढेरी की ऊँचाई 24 cm हो तो उस ढेरी त्रिज्या एवं तिर्यक ऊँचाई ज्ञात करें |


    View Solution
  21. 6m चौड़ी एवं 1.5 m गहरी एक नहर में पानी 10 km/h की चाल से बह रहा है | 30 मिनट में यह नहर कितने क्षेत्रफल की सिंचाई कर पाएगी , जबकि सिंचाई के लिए 8 cm गहरे पानी की आवश्यकता होती है |


    View Solution
  22. एक किसान अपने खेत में बनी 10 m व्यास वाली और 2m गहरी एक बेलनाकार टंकी को आंतरिक व्यास 20 cm वाले एक पाइप द्वारा एक नहर से जोड़ता है | यदि पाइप में पानी 3km/h की चाल से बह रहा है, तो कितने समय बाद टंकी पूरी तरह से भर जाएगी |


    View Solution
  23. पानी से भरी हुई अर्द्धगोलाकार टंकी को एक पाइप द्वारा `3(4)/(7)` लीटर प्रति सेकंड की दर से खाली किया जाता है | यदि टंकी का व्यास 3m है तो वह कितने समय में आधी खाली हो जाएगी |`(pi = 22//7)`


    View Solution
  24. 4.5 cm व्यास एवं 10 cm ऊँचाई वाले एक ठोस बेलन को बनाने में प्रयुक्त 1.5 cm व्यास 0.2 cm एवं मुटाई वाले सिक्कों की संख्या ज्ञात करें |


    View Solution
  25. ताम्बे के एक ठोस गोले जिसका व्यास 6 cm है, को पिघलाकर समान अनुप्रस्थ काट वाले तार के रूप में परिणत किया गया है | यदि तार की लम्बाई 36 cm हो तो इसकी त्रिज्या ज्ञात करें |


    View Solution
  26. एक ठोस गोला जिसकी त्रिज्या 10.5 को पिघलाकर 3.5 cm त्रिज्या एवं 3 cm ऊँचाई वाले कितने शंकु बनाये जा सकते हैं ?


    View Solution
  27. एक बेलनाकार बर्तन पानी से अशंतः भरा हुआ है | इसमें एक 6 cm व्यास वाला एक गोला डाला जाता है | यदि बेलन का व्यास 12 cm हो तथा गोला पानी में डुब जाता हो तो बेलनाकार बर्तन में पानी का तल कितना ऊपर उठेगा ?


    View Solution
  28. 12 cm त्रिज्या वाले एक बेलनाकार बर्तन 20 cm में ऊँचाई तक पानी भरा है | इसमें एक गोलाकार लोहे की गेंद डाली जाती है जिससे बेलनाकार बर्तन में पानी का तल 6.75 cm ऊपर उठ जाता है | गेंद की त्रिज्या ज्ञात करें |


    View Solution
  29. एक शंक्वाकार बर्तन की ऊँचाई 8 cm है तथा इसके ऊपरी तल की त्रिज्या 5 cm है | बर्तन की ऊपरी तल तक पानी भरा हुआ है | यदि शंक्वाकार बर्तन में त्रिज्या वाली 0.5 cm शीशे की कुछ गोलियां डाली जाती है तो बर्तन के पानी का एक चौथाई भाग बाहर आ जाता है | बताएँ की बर्तन में कितनी गोलियाँ डाली गई ?


    View Solution
  30. एक अर्द्धगोलाकार (Hemispherical shell) छिलके के आंतरिक एवं बाह्य व्यास क्रमशः 6cm तथा 10 cm है इसको पिघलाकर 14 cm व्यास वाला एक ठोस बेलन बनाया गया | बेलन की ऊँचाई ज्ञात करें |


    View Solution
  31. एक बेलन का आयतन 4 cm त्रिज्या वाले एक गोले के आयतन के बराबर है | यदि बेलन की ऊँचाई उसके व्यास की दो तिहाई हो तो बेलन की त्रिज्या ज्ञात करें |


    View Solution
  32. एक अर्द्धगोलाकार कटोरा जिसकी त्रिज्या 9 cm है , किसी द्रव से भरा हुआ है | इस द्रव को 3 cm व्यास एवं 4cm ऊँचाई वाले बेलनाकार बोतलों में भर दिया जाता है | कटोरे को खाली करने के लिए कितने बोतलों की आवश्यकता होगी ?


    View Solution
  33. पानी पीने वाला एक गिलास ऊँचाई 14 cm वाले एक शंकु के छिन्नक के आकार का है | दोनों वृताकार सिरों के व्यास 4 cm और 2 cm है | इस गिलास की धारिता ज्ञात करें |


    View Solution
  34. धातु की चादर से बना और ऊपर से खुला एक बर्तन शंकु के एक छिन्नक के आकार का है , जिसकी ऊंचाई 16 cm है अतः निचले और ऊपरी सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 cm एवं 20 cm है | 20 रु० प्रति लीटर की दर से इस बर्तन को पूरा भर सकने वाले दूध का मूल्य ज्ञात करें साथ ही इस बर्तन बनाने के लिए प्रयुक्त धातु की चादर का मूल्य 8 रु० प्रति `100 cm^(2)` की दर से व्यय ज्ञात कीजिए [`pi = 3.14` लीजिए ]


    View Solution
  35. 20 cm ऊँचाई और शीर्ष कोण `60^(@)` वाले एक शंकु को उसकी ऊँचाई के बीचो-बीच से होकर जाते हुए एक तल से दो भागो में काटा गया है , जबकि तल शंकु के आधार के समांतर है | यदि इस प्राप्त शंकु के छिन्नक को व्यास `(1)/(16) cm` वाले एक तार के रूप में बदल दिया जाता है तो तार की लम्बाई ज्ञात करें |


    View Solution
  36. एक समकोण त्रिभुज जिसकी समकोण बनाने वाली भुजाएं 3 cm एवं 4 cm है , को उसके कर्ण के परितः घुमाया जाता है | इस प्रकार प्राप्त द्वि -शंकु (double-cone ) का आयतन एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें |


    View Solution
  37. एक शंकु की ऊँचाई 30 cm है | इसकी ऊँचाई में स्थित एक बिंदु से होकर जाते हुए एक तल द्वारा ऊपर से एक छोटा शंकु काट लिया जाता है यदि इस शंकु का आयतन दिए गए शंकु के आयतन का `(1)/(27)` गुना हो तो बताएँ आधार से कितनी ऊँचाई पर छोटा शंकु काटा गया |


    View Solution
  38. एक खोखले शंकु को आधार के समान्तर एक तल द्वारा काटा गया एवं इसके ऊपरी भाग को हटा दिया गया | यदि खोखले शंकु के शेष भाग (छिन्नक) के वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल सम्पूर्ण शंकु के वक्रपृष्ठ के क्षेत्रफल का 8/9 भाग हो तो बताएं उस तल द्वारा सम्पूर्ण शंकु की ऊँचाई किस अनुपात में विभाजित होगी |


    View Solution
  39. ताम्बे से बनी हुई एक बाल्टी जिसकी ऊँचाई 8 cm है , एक लंबवृतीय शंकु के छिन्नक के रूप में है | बाल्टी के निचले एवं ऊपरी सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 3 cm एवं 9 cm है | तो परिकलित करें
    (i) उस शंकु की ऊँचाई , बाल्टी जिसका एक भाग है |
    (ii) भरी हुई बाल्टी में पानी का आयतन
    (iii) बाल्टी को बनाने में प्रयुक्त ताम्बे की चादर का क्षेत्रफल |


    View Solution
  40. एक शंकु को उसकी ऊंचाई के बीचों-बीच से होकर जाते हुए एक से दो भागो में बाँटा जाता है | उस द्वारा विभाजित शंकु के दोनों भागों की धारिताओं का अनुपात ज्ञात करें |


    View Solution

साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10

All Exercises from ALOK BHARTI PUBLICATION Class 10 MATHS ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल