Class 10 | MATHS |
Chapter | ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली 12.2 |
Number Of Questions | 24 |
Academic Year | 2023-24 |
एक शंकु जिसकी ऊँचाई 24 cm तथा 6 cm आधार की त्रिज्या है, धातु से बना हुआ है। इसे पिघलकर एक गोला बनाया गया है। गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
एक लंबवृतीय बेलन जिसकी त्रिज्या 8 cm तथा 2 cm ऊँचाई है, को पिघलकर एक शंकु बनाया गया है जिसकी ऊँचाई बेलन की ऊँचाई की तीन गुनी है। शंकु के वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक खोखले गोलाकार छिलके (spherical shell) के आंतरिक एवं बाह्य त्रिज्याएँ क्रमशः 3 cm एवं 5 cm है। इसे पिघलकर `10(2)/(3)cm` ऊँचाई का एक बेलन बनाया गया है। बेलन का व्यास ज्ञात करें।
एक कुआँ जिसका व्यास 7 m है 22.5 m गहरा खोदा गया है। कुँए से निकली गई मिट्टी द्वारा कुँए के चारों ओर 10.5 मीटर चौड़ी एक वृताकार वल्य (ring) बनाते हुए समान रूप से फैलाकर एक प्रकार का बांध (embankment) बनाया जाता है। इस बांध की ऊँचाई ज्ञात करें।
धातु के एक गोले का व्यास 6cm है। इसे पिघलकर एक तार के रूप में परिवर्तित किया गया है। यदि तार के अनुप्रस्थ काट (cross section) का व्यास 0.2 cm हो तो तार की लम्बाई ज्ञात करें।
एक बेलनाकार बर्तन, जिसकी त्रिज्या 16 cm है में 30 cm की ऊँचाई तक पानी से भरा है। इस बर्तन में लोहे का गोला डाल दिया जाता है जिससे बर्तन में पानी का तल 9 cm ऊपर उठ जाता है। गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
तीन ठोस गोले जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 1 cm, 6 cm एवं 8 cm है , को पिघलकर एक बड़ा गोला बनाया जाता है। परिणामी गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
एक वृताकार पाइप का व्यास 5mm है। इससे 10m/min की चाल से पानी बह रहा है। इस पाइप द्वारा एक शंक्वाकार बर्तन जिसका व्यास 40 cm है एवं गहराई 24 cm है, को भरने में कितना समय लगेगा।
14 cm त्रिज्या वाले एक वृताकार पाइप से 20 cm/sec की चाल से पानी बह रहा है। पाइप द्वारा एक घंटे में कितना पानी बह जाएगा ?
30 cm डेसीमीटर चौड़े एवं 12 डेसीमीटर गहरे नहर से 10 km/h की चाल से पानी बहता है। यदि सिंचाई के लिए खेत में 8 cm पानी की आवश्यकता हो तो 30 मिनट में नहर द्वारा कितने क्षेत्रफल में सिंचाई हो पाएगा।
14 cm भुजा वाले एक घन से एक बड़ा-से-बड़ा गोला काट लिया गया है। गोले का आयतन ज्ञात करें।
एक ठोस गोले को पिघलाकर समान मुटाई वाला एक बेलन बनाया जाता है। यदि बेलन के आधार की बहरी त्रिज्या 4 cm इसकी ऊँचाई 24 cm तथा धातु की मुटाई 2cm हो तो गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
5 cm त्रिज्या वाले एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल, 4 cm त्रिज्या वाले एक शंकु के वक्र पृष्ठ के क्षेत्रफल का पांच गुना है। शंकु की ऊँचाई तथा आयतन ज्ञात करें।
एक आयताकार बर्तन की विमाएँ `20 cm xx 16 cm xx 11 cm` है, पानी से पूर्णतः भरा है। इस पानी 4 cm को त्रिज्या वाले एक शंक्वाकार बर्तन में डाल दिया जाता है। यदि शंक्वाकार बर्तन पूर्णतः भरा हो तो इसकी ऊँचाई ज्ञात करें।
एक धातु के गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 1256 वर्ग मीटर है। इसे पिघलकर 2.5 cm त्रिज्या एवं 8 cm ऊँचाई वाले शंकुओं में परिणत किया गया है तो ज्ञात करें कि (i) ठोस गोले कि त्रिज्या, (ii) शंकुओं की संख्या। `[pi = 3.14]`
12 cm त्रिज्यावाले एक गोले से 3 cm त्रिज्या वाली कांच की कितनी गोलियां बनाई जा सकती हैं।
एक धातु के शंकु को पिघलाकर कई बेलन बनाये गए हैं यदि बेलन के आधार की त्रिज्या , शंकु की त्रिज्या की आधी हो तथा प्रत्येक बेलन की ऊँचाई, शंकु की ऊँचाई की एक तिहाई हो तो बेलनों की संख्या ज्ञात करें।
12 cm त्रिज्या वाले एक बेलन में 20 cm की गहराई तक पानी भरा हुआ है। बेलन में एक ठोस गोला डाल दिया जाता है। जिससे पानी का स्तर 6.75 cm बढ़ जाता है। गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।
एक शंक्वाकार बर्तन की त्रिज्या 5cm एवं ऊँचाई 8 cm है। बर्तन के ऊपरी किणरे तक पानी भरा हुआ है। जब बर्तन में 0.5 cm त्रिज्या वाली कुछ गोलियां डाली जाती है तो पानी का तल बर्तन से एक चौथाई भाग पानी बाहर निकल जाती है। गोलियों की संख्या ज्ञात करें।
यदि किसी तार के अनुप्रस्थ-काट (cross section ) का व्यास 5% घटा दिया जाए तो तार की लम्बाई कितनी प्रतिशत बधाई पड़ेगी ताकि तार के आयतन में कोई परिवर्तन न हो।
50 वृताकार प्लेटें जिसमे प्रत्येक की त्रिज्या 7 cm तथा मुटाई `(1)/(2)` cm है, को एक के ऊपर दूसरे को रख दिया जाता है। इससे बनने वाले बेलन का सम्पूर्ण क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात करें।
`22m xx 20 m` माप के एक छत से वर्षा का पानी एक बेलनाकार बर्तन में गिरता है जिसका व्यास 2m एवं ऊँचाई = 3.5 m है। यदि बर्तन पूर्णतः पानी से भर जाए तो बताएं कितना सेंटीमीटर वर्षा हुई।
20 cm व्यास वाले एक पाइप से 3 km/h की चाल से पानी बह रहा है जो एक बेलनाकार टंकी में गिरता है । यदि टंकी का व्यास 10 m तथा गहराई 2 m हो तो कितनी देर में टंकी पूर्णतः भर जाएगी।
एक शीशे का गोला जिसका व्यास 3 cm है, को पिघलकर तीन गोलियां बनाई गयी है। इनमे से दो गोलियों के व्यास क्रमशः 1.5 m एवं 2 cm है। तीसरे गोली का व्यास ज्ञात करें।
प्रश्नावली 12.2 questions and complete solutions for chapter ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10