Class 10 | MATHS |
Chapter | ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली 12.1 |
Number Of Questions | 19 |
Academic Year | 2023-24 |
एक खिलोने का आकार ऐसा है कि मानों एक अर्द्धगोले पर एक शंकु आरोपित है। शंकु के आधार की त्रिज्या 3 cm एवं ऊँचाई 4 cm है। खिलोने का पृष्ठ क्षेत्रफल ज्ञात करें ( `pi = 3.14` का प्रयोग करें )
एक ठोस ऐसे वृतीय बेलन के रूप में है जिसके दोनों सिरे गोलार्ध हैं। यदि ठोस की सपूरन लम्बाई 108 cm तथा गोलीय छोरों के व्यास 36 cm हो तो 7 पैसे प्रति वर्ग सेमी की दर से इसके ऊपर रंग करने का व्यय ज्ञात करें। `[pi = 3.1414]`
सरकस का एक तम्बू 11 डेसमीटर की ऊँचाई तक बेलनाकार है और फिर इसके ऊपर संखवाकर है। यदि उसका व्यास 24 डेसीमीटर तथा शंकु के शीर्ष की जमीन से ऊँचाई 16 डेसीमीटर है तो उसमे लगे कैनवस का कुल क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक खिलौने का आकार शंकवाकर है जो अर्द्धगोले पर अध्यारोपित है। यदि अर्द्धगोले का व्यास 7 cm हो तथा खिलौने की कुल ऊँचाई 14.5 cm हो तो इसका आयतन एवं कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक ठोस आकृति शंक्वाकार है जो एक गोलार्ध पर अध्यारोपित है। अर्द्धगोले की आधार की त्रिज्या 2.1 cm एवं शंकु की ऊँचाई 14.5 cm है इस ठोस आकृति को पानी से भरे एक बेलनाकार बीकर में डाल दिया जाता है। यदि बेलन की त्रिज्या 5 cm एवं 9.8 cm ऊँचाई हो तो बीकर में बचे शेष पानी का आयतन ज्ञात करें।
एक खिलौना बेलनाकार है जिसका एक सिरा गोलार्ध है एवं दूसरा सिरा शंक्वाकार है। बेलनाकार भाग की त्रिज्या एवं ऊँचाई क्रमशः 5 cm एवं 13 cm है। शंक्वाकार भाग एवं गोलार्ध की त्रिज्याएँ बेलनाकार भाग की त्रिज्या के बराबर है। यदि खिलौने की कुल ऊँचाई 30 cm हो तो खिलौने का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक बेलनाकार बर्तन जिसका व्यास 12 cm एवं ऊँचाई 15 cm है, आइसक्रीम से भरा हुआ है। इस आइसक्रीम को ऐसे शंकुओं में भरा जाना है जिसकी ऊँचाई 12 cm एवं व्यास 6 सेमी है। यदि शंकु का ऊपरी सिरा गोलार्ध हो तो बताएं आइसक्रीम कितने शंकुओं में भरे जा सकते हैं।
6cm व्यास वाले एक गोले को एक बेलनाकार बर्तन में दाल दिया जाता है जो अंशतः पानी से भरा हुआ है। यदि बैंकर बर्तन का व्यास 12 cm हो तो बताएं में पानी का तल कितना ऊपर उठेगा।
एक आयताकार धातु के ठोस की लम्बाई 15 cm, चौड़ाई 10 cm एवं ऊँचाई 5 cm है। इस ठोस आकृति में ऊँचाई के अनुदिश एक वृताकार छिद्र कर दिया जाता है। जिसका व्यास 7 cm है। ज्ञात करें (i) शेष ठोस का आयतन, (ii) शेष ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल।
पेट्रोल की एक टंकी बेलनाकार है जिसकी लम्बाई 18 cm एवं व्यास 21 cm है जिसके दोनों सिरे शंक्वाकार हैं। यदि प्रत्येक शंकु की ऊँचाई 9 cm हो तो टंकी का आयतन ज्ञात करें।
एक गोले एवं एक घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल समान है। सिद्ध करें कि उनके आयतनों का अनुपात `sqrt(6) : sqrt(pi)` होगा।
एक लोहे के खम्भे का कुछ भाग बेलनाकार एवं शेष भाग शंक्वाकार है। यदि बेलन एवं शंकु प्रत्येक के आधार की त्रिज्या 8 है, बेलनाकार भाग की ऊँचाई 240 cm एवं शंक्वाकार भाग की ऊँचाई 36 cm हो तो खम्भे का भार ज्ञात करें जबकि दिया गया है कि `1 cm^(3)` लोहे का भार 7.8 gm है।
एक खोखला बेलन एक अर्द्धगोले पर आधारित है जो कि खोखला है। यदि बेलनाकार भाग की गहराई `4(2)/(3)m` तथा अर्द्धगोले का व्यास 3.5m हो तो इस आकृति का आयतन आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें।
एक खोखले अर्द्धगोलाकार बरतन आंतरिक एवं बाह्य क्रमशः 24 cm एवं 25 cm है। इस बरतन को चारो तरफ 7 पैसे प्रति वर्ग सेमी की दर से रंगने का खर्च ज्ञात करें।
एक कर्मरा बेलनाकार है जिसका ऊपरी भाग अर्द्धगोलाकार है। यदि कर्मरे में हवा का आयतन `48.51 cm^(3)` हो तथा आंतरिक व्यास कमरे की पूरी ऊँचाई के बराबर हो तो कमरे की ऊँचाई ज्ञात करें।
किसी वृत्त के एक त्रिजयखंड की त्रिज्या 12 cm है तथा केंद्रीय कोण `120^(@)` है। इसको मोड़कर तथा दोनों त्रिज्याओं को आपस में जोड़कर एक शंकु बनाया गया है। शंकु का आयतन ज्ञात करें।
एक लकड़ी का खिलौना शंकु के आकार का है जो एक अर्द्धगोले पर अध्यारोपित है। यदि शंकु के आधार एवं गोलार्ध प्रत्येक की त्रिज्या 4.2 cm हो एवं खिलौने की कुल ऊँचाई 10.2 cm हो तो खिलौने को बनाने में प्रयुक्त लकड़ी का आयतन ज्ञात करे। खिलौने का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल भी ज्ञात करें।
एक मकान का आंतरिक भाग बेलनाकार है जिसकी त्रिज्या 7m एवं 6m ऊँचाई यही तथा तथा शंकु से अध्यारोपित है। यदि शंकु का शीर्ष कोण `60^(@)` हो तो 30 रु० प्रति वर्ग मीटर की दर से मकान के आंतरिक भाग को पेंट करने का खर्च ज्ञात करें।
एक ठोस बेलन की ऊँचाई 15 cm तथा आधार का व्यास 7 cm है। इसमें 3 cm त्रिज्या एवं 4 cm ऊँचाई वाले दो शंक्वाकार गढ्ढे खोद गए है। शेष ठोस का आयतन ज्ञात करें।
प्रश्नावली 12.1 questions and complete solutions for chapter ठोस आकृतियों के आयतन तथा क्षेत्रफल of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10