Class 10 | MATHS |
Chapter | दो चरों में रैखिक समीकरण |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली 3.5 |
Number Of Questions | 38 |
Academic Year | 2023-24 |
दो संख्याओं का योगफल 15 है। यदि उनके व्युत्क्रम का योगफल हो `3/10`तो वह संख्या ज्ञात करें।
उन दो संख्याओं को ज्ञात करें, यदि पहली संख्या के तीन गुने को दूसरी संख्या के दो गुने में जोड़ने पर 30 प्राप्त होता है तथा पहली संख्या के दुगुने को दूसरी संख्या में जोड़ने पर 17 प्राप्त होता है।
उन दो संख्याओं को ज्ञात करें जिसमें पहली संख्या का एक-तिहाई दूसरी संख्या के आधे से 10 अधिक है तथा दूसरी संख्या का सात गुना, पहली संख्या के चार गुने से 10 अधिक है।
दो अंको की एक संख्या में इकाई का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। यदि संख्या में 27 जोड़ दिया जाए तो उसके अंक उलट जाते हैं संख्या ज्ञात करें।
दो अंको की एक संख्या के अंकों का योग फल 8 है। संख्या एवं अंको को पलटने पर प्राप्त संख्या का अंतर 18 है । संख्या ज्ञात करें।
एक दो अंको वाली संख्या या तो अंको के योग फल को 8 से गुणा करने और उसमें 1 जोड़ने पर प्राप्त होती है या अंकों के अंतर को 13 से गुणा करने और उसमें 2 जोड़ने पर प्राप्त होती है संख्या ज्ञात करें।
दो अंको वाली संख्या उन अंको को पलटने से प्राप्त संख्या का योगफल 99 है। यदि वांछित संख्या में पांच जोड़ दिया जाए तो, प्राप्त संख्या वांछित संख्या के अंग को के जोड़ के छ: गुने से चार कम होती है। वांछित संख्या ज्ञात करें।
यदि दो अंको वाली एक संख्या में उनके अंको के योग से भाग दिया जाए तो भागफल 7 तथा शेषफल 3 होता है।यदि अंकों को उलट दिया जाए तो भागफल 3 एवं शेषफल 7 हो जाता है। संख्या ज्ञात करें।
दो अंको की एक संख्या के अंकों का योग फल 9 है। संख्या का नौ गुना अंकों को उलट ने पर प्राप्त संख्या के दुगने के बराबर है। संख्या ज्ञात करें।
दो संख्याओं का योगफल 1000 है। तथा उनके वर्गों का अंतर 256000 है। संख्याएं ज्ञात करें।
किसी भिन्न के अंश एवं हर का योगफल 8 है। यदि अंश एवं हर दोनों में 3 जोड़ दिया जाए तो भिन्न हो `3/4` जाता है । भिन्न ज्ञात करें।
किसी भिन्न के अंश में 6 जोड़ने पर और हर को 3 गुना करने पर भिन्न `2/3`हो जाता है फिर अंश में 2 घटाने पर और हर में 3 जोड़ने पर भिन्न `1/4`हो जाता है भिन्न ज्ञात करें |
यदि किसी भिन्न के अंश में 2 से गुणा कर दिया जाए तथा हर में दो जोड़ दिया जाए तो भिन्न `6/7`हो जाता है। लेकिन यदि हर में 2 गुना कर दिया जाए एवं अंश में 2 जोड़ दिया जाए तो भिन्न का मान `1/2` हो जाता है। भिन्न ज्ञात करें।
यदि किसी भिन्न के अंश एवं हर दोनों में एक जोड़ दिया जाए तो भिन्न `4/5`हो जाता है। लेकिन अंश एवं हर दोनों में से 5 घटा लिया जाए तो भिन्न का मान `1/2` हो जाता है। भिन्न ज्ञात करें।
किसी भिन्न का अंश, उसके हर से 3 कम है। यदि भिन्न के हर को अंश में जोड़ दिया जाए तथा अंश को हर में से घटा दिया जाए तो भिन्न का मान `11/3` हो जाता। भिन्न ज्ञात करें।
20 वर्ष पहले बाप की आयु बेटे की आयु की चौगुनी थी और 4 वर्ष बाद दुगनी हो जाएगी। बाप एवं बेटे की वर्तमान आयु ज्ञात करें।
एक बाप की वर्तमान आयु उसके 5 बच्चों की आयु के योगफल के बराबर है। 12 वर्षों के बाद उसके बच्चों की आयु का योगफल बाप के उम्र का दुगना हो जाता है। बाप की वर्तमान आयु ज्ञात करें।
A के आयु B से 2 वर्ष अधिक है। A के पिता D के आयु , A की आयु के दोगुनी है। तथा B के आयु उसकी बहन C की आयु को दुगुनी है। यदि D एवं C की आयु का अंतर 40 वर्ष हो तो A एवं B की आयु ज्ञात करें।
A एवं B के आयु का अनुपात 11 : 4 है। 15 वर्ष के बाद उनकी उम्रों का अनुपात 2 : 1 हो जाता है। उनकी आयु ज्ञात करें।
एक पुत्र की आयु के दुगने को पिता की आयु में जोड़ने पर योगफल 70 वर्ष होता है। परन्तु यदि पिता के आयु के दुगुने को पुत्र की आयु में जोड़ने पर योगफल 95 वर्ष होता है। पिता एवं पुत्र की आयु ज्ञात करें।
`Delta ABC ` में `/_A = x^@, /_B =(3x - 2)^(@), /_C = y^@` है तथा `/_C - /_B = 9^@` हो तो त्रिभुज ABC के तीनों कोनों को ज्ञात करें।
एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD में `/_A = (2x + 4)^@, /_B = (y + 3)^(@), /_C = (2y + 10)^(@)`तथा `/_D = (4x - 5)^@` है। चारों कोनों का मान ज्ञात करें।
किसी समबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाओं (सेमी में ) इस प्रकार है।`2x - 3y + 1,x + y - 1` एवं `3x - y - 9`,त्रिभुज के परिमाप ज्ञात करें।
जितेंद्र अपने घर तक की 600 km की दूरी का कुछ भाग ट्रेन से तथा कुछ भाग कार से तय करता है। यदि वह 120 km ट्रेन से तथा शेष दूरी कार से तय करता है तो उसे 8 घंटे लगते है। लेकिन यदि वह 200 km ट्रेन से तथा शेष दूरी कार से तय करता है तो उसे 20 मिनट अधिक समय लगते है। ट्रेन तथा कार की चाल ज्ञात करे।
किसी राजमार्ग पर दो स्थानों A तथा B के बीच की दूरी 90 km है। एक हे समय पर एक कार A से तथा दूसरी कार B से शुरू होती है। यदि दोनों कारण एक ही दिशा में जाती है तो वे 9 घंटे में एक - दूसरे से मिल जाती है। लेकिन यदि वे विपरीत दिशाओं में जाती है तो एक - दूसरे से `9/7` घंटे मिल जाती है। दोनों कारों की चाल ज्ञात करें।
एक नाव ऊर्ध्वप्रवाह में 12 km तथा अनुप्रवाह में 40 km 8 घंटे में जाती है । फिर उतना ही समय में ऊर्ध्वप्रवाह में 16 km अनुप्रवाह में 32 km जाती है। शांत जल में नाव की चाल तथा धारा की चाल ज्ञात करें।
एक रेलगाड़ी एक निश्चित दूरी सामान्य चाल से तय करती है। यदि रेलगाड़ी की चाल `6 km//h` अधिक होती तो वह नियत समय से 4 घंटे काम समय लेती। परन्तु यदि रेलगाड़ी की चाल `6 km//h` कम होती तो वह अपने नियत समय से 6 घंटे अधिक सामन्य लेती। यात्रा के कुल लम्बाई ज्ञात करें।
30 km की दूरी तय करने में A , B से 3 घंटे अधिक समय लेता है | परन्तु यदि A अपनी चाल दूनी कर देता है तो वह B से `1 1/2` घंटे कम समय लेता है | दोनों की चाल ज्ञात करें |
30 km की दूरी एक समान चाल से तय करने के बाद एक कार में कुछ खराबी आ जाती है जिसके चलते कार की चाल उसकी वास्तविक चाल का `4/5`हो जाती है। परिणाम स्वरूप कार अपने गंतव्य स्थान पर 45 मिनट देर से पहुंचती है। यदि कार में खराबी 18 km और अधिक दूरी तय करने के बाद हुई होती तो कार 9 मिनट पहले पहुंच जाती। कार की वास्तविक चाल तथा यात्रा की कुल दूरी ज्ञात करें।
8 आदमी एवं 12 लड़के किसी काम को 10 दिन में समाप्त कर सकते हैं जबकि 6 आदमी एवं 8 लड़के उसी काम को 14 दिन में समाप्त करते हैं। बताएं कि एक आदमी अकेला तथा एक लड़का अकेला उस काम को कितने दिन में कर सकता है।
यदि किसी आयत की लंबाई को 7 इकाई बढ़ा दी जाए और चौड़ाई को 3 इकाई घटा दी जाए अथवा लंबाई को 7 इकाई घटा दी जाए और चौड़ाई को 5 इकाई बढ़ा दी जाए तो दोनों ही स्थितियों में आयत के क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है। आयत की लंबाई चौड़ाई और क्षेत्रफल ज्ञात करें।
यदि एक कमरे की लंबाई और चौड़ाई दोनों को 3 मीटर बढ़ा दिया जाता है तो उसका क्षेत्रफल `90m^2` बढ़ जाता है। लेकिन यदि लंबाई को 1m कम कर दिया जाए एवं चौड़ाई को 2m बढ़ा दिया जाए तो कमरे का क्षेत्रफल `16 m^2` बढ़ जाता है। कमरे की लंबाई एवं चौड़ाई ज्ञात करें।
37 कलमों ऍम 53 पेंसिलों का कुल मूल्य 320 रुपए है , जबकि 53 कलमों एवं 37 पेंसिलों का कुल मूल्य 400 रुपए है | एक कलम तथा एक पेंसिलों का मूल्य ज्ञात करें |
4kg सेब एवं 3kg अमरूद का कुल मूल्य 36.50 रुपए है जबकि 3kg सेब एवं 2kg अमरुद का कुल मूल्य 26.50 रुपए है | प्रति किलोग्राम सेब एवं अमरूद का मूल्य ज्ञात करें |
एक आदमी एक नियत मासिक वेतन से अपनी नौकरी शुरू करता है तथा प्रति वर्ष एक निश्चित वेतन वृद्धि पाता है | यदि 4 वर्ष की नौकरी के बाद उसका वेतन 1500 रुपए हो जाता है तथा 10 वर्ष की नौकरी के बाद उसका वेतन 1800 रुपए हो जाता है तो उसकी आरंभिक वेतन तथा वार्षिक वेतन वृद्धि ज्ञात करें |
एक कक्षा के विद्यार्थियों के पंक्तियों में खड़ा होना है | यदि प्रत्येक पंक्ति में 1 विद्यार्थी अधिक होता हो तो 2 पंक्ति कम होती | यदि प्रत्येक पंक्ति में 1 विद्यार्थ कम होता तो 3 पंक्तियाँ अधिक बनती | कक्षा में विद्यार्थियों के संख्या ज्ञात करें |
एक चाय सेट को 5% हानि पर तथा नीम्बू सेट को 15% लाभ पर बेचने पर एक दुकानदार को 7 रुपए का लाभ होता है | यदि वह चाय सेट को 5% लाभ पर तथा नीम्बू सेट को 10% लाभ पर बेचता है तो उसे 13 रुपए का लाभ होता है | चाय सेट एवं नीम्बू सेट का वास्तविक मूल्य ज्ञात करें |
A,B को कहता है "यदि तुम अपने 15 सेबों को मुझे दे दो तो मेरे पास सेबों की संख्या, तुम्हारे पास बचे शेष सेबों की संख्या की तीन गुनी हो जाएगी" | B ने जवाब दिया कि "यदि तुम मुझे अपने 15 सेबों को दे दो तो मेरे पास कुल सेबों के संख्या , तुम्हारे पास बचे शेष सेबों के संख्या के बराबर हो जायेगा "| बताएं कि A एवं B के पास कितने - कितने सेब थे |
प्रश्नावली 3.5 questions and complete solutions for chapter दो चरों में रैखिक समीकरण of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10