Doubtnut Promotions Sticky

श्वसन और गैसों का विनिमय कक्षा 11 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

श्वास-प्रश्वास मनुष्य के जीवन का लक्षण है। मनुष्य भोजन के अभाव में कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, जल के अभाव में कुछ घंटे बिता सकता है किन्तु श्वास-प्रश्वास अथवा वायु के अभाव में कुछ क्षणों में ही जीवन लीला पर प्रश्न चिह्न स्थापित हो जाता है। शरीर विज्ञान के अनुसार यदि चार मिनट तक शरीर में श्वसन क्रिया नहीं होती तब शरीर की कोशिकाएं आक्सीजन के अभाव में मरने लगती है तथा सबसे पहले इसका प्रभाव मस्तिष्क एवं हृदय पर पड़ता है। प्रत्येक जीव को जीवित रहने हेतु ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है क्योंकि ऑक्सीजन ही कार्बनिक भोज्य पदार्थों का ऑक्सीकरण या विघटन करके ऊर्जा प्रदान करते हैं। भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण की यही प्रक्रिया श्वसन (Respiration) कहलाती है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि जीवों में सम्पन्न होने वाली वह ऑक्सीकरण क्रिया जिसमें ऑक्सीजन की उपस्थिति या अनुपस्थिति में जटिल भोज्य पदार्थों का सामान्य शरीर तापमान पर विभिन्न एंजाइमों के नियंत्रण में क्रमिक अपघटन होता है, जिसके फलस्वरूप सरल भोज्य पदार्थ एवं O2 से जल एवं CO2 का निर्माण होता है तथा ऊर्जा मुक्त होती है श्वसन कहलाती है। ऑक्सीजन का अंतर्ग्रहण (Ingestion) करने का कार्य श्वसन तंत्र (Respiratory system) करता है। श्वसन तंत्र के द्वारा शरीर की प्रत्येक कोशिका ऑक्सीजन की सम्पूर्ति प्राप्त करती है, साथ-ही-साथ ऑक्सीकरण उत्पादनों से मुक्त हो जाती है। अतः इस अध्याय के अंतर्गत हम श्वसन के अंग, मानव श्वसन अंग, श्वसन की क्रियाविधि, गैसों का विनिमय, गैसों का परिवहन, ऑक्सीजन वियोजन वक्र, श्वसन संबंधी आयतन और क्षमताएं, श्वसन का नियमन, श्वसन सम्बंधित विकार आदि के बारे में सविस्तार से अध्ययन करेंगे।


Read More
कक्षा 11जीव विज्ञान
अध्यायश्वसन और गैसों का विनिमय
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

श्वसन और गैसों का विनिमय कक्षा 11 जीव विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG BIOLOGY (HINDI) - श्वासन और गैसों का विनिमय

SHIVALAL AGARWAL AND CO BIOLOGY (HINDI) - श्वसन तथा गैसीय विनिमय

NAVBODH BIOLOGY (HINDI) - श्वासोच्छ्वास एवं गैसों का आदान-प्रदान

NCERT जीवविज्ञान(HINDI) - श्वसन और गैसों का विनियम

NAGEEN BIOLOGY (HINDI) - श्वसन एवं गैसों का विनिमय

CHITRA PUBLICATION - श्वसन और गैसों का विनिमय

SANJEEV PUBLICATION - श्वसन और गैसों का विनिमय

Ncert कक्षा 11 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय